
सतना, 24 अक्टूबर . Madhya Pradesh के बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र के लिए Saturday का दिन बड़ी उपलब्धि वाला रहा क्योंकि इन दोनों क्षेत्रों को जोड़ने वाले नए रेलखंड पर यात्री गाड़ी दौड़ने की शुरुआत हुई. विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में Chief Minister मोहन यादव एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सतना–देवेंद्रनगर और रीवा–चुरहट रेलखंडों का वर्चुअली उद्घाटन किया.
सतना–देवेंद्रनगर रेलखंड की लंबाई 53 किलोमीटर, जबकि रीवा–चुरहट रेलखंड की लंबाई 65 किलोमीटर है. देवेंद्रनगर–चुरहट ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इन दोनों रेलखंडों के प्रारंभ होने से विंध्य क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर, तेज और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होने लगी है.
रेल संपर्क के विस्तार से सतना, देवेंद्रनगर, रीवा, चुरहट और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवाजाही सुगम होगी तथा क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी. विशेष रूप से सीधी और पन्ना जिले का रेल नेटवर्क से जुड़ना ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
आजादी के बाद पहली बार सीधी और पन्ना दोनों जिले रेल संपर्क से जुड़े है. इससे जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. साथ ही, क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों और प्रमुख बाजारों तक पहुंचने के लिए अधिक सुगम परिवहन विकल्प उपलब्ध होंगे.
Chief Minister यादव ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि सतना-देवेन्द्रनगर और रीवा-चुरहट रेल लाइनों का लोकार्पण हमारे पूरे क्षेत्र को विकास के एक नए दौर में ले जाएगा. 541 किलोमीटर लंबी यह विशाल रेल परियोजना उत्तर प्रदेश और Madhya Pradesh को भी जोड़ेगी. ललितपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जैसे क्षेत्र हमारे लिए अनेक दृष्टियों से महत्वपूर्ण हैं. ऐसे में यहां रेल नेटवर्क का विस्तार अत्यंत आवश्यक था.
राज्य के बढ़ते नेटवर्क के प्रति Chief Minister ने रेल मंत्री का आभार जताया और कहा कि Madhya Pradesh को लगभग 1 लाख 15 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात मिली है. रेल कनेक्टिविटी केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह किसानों को उनके उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराती है और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देती है.
राज्य में चल रही रेल परियोजनाओं का जिक्र करते हुए Chief Minister ने कहा कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और खंडवा को जोड़ने वाली रेल लाइन भी अब लोकार्पण के लिए तैयार हो रही है. प्रदेश के हर क्षेत्र को आपके माध्यम से रेल सुविधाओं का लाभ मिल रहा है. वंदे India सहित विभिन्न ट्रेनों और रेल सुविधाओं के विस्तार के साथ देश में रेलवे के लिए यह स्वर्णिम काल चल रहा है.
इस मौके पर सतना के नागौद में आयोजित समारोह में सतना के सांसद गणेश सिंह और खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content