वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक और अवैध हथियार बरामद

नोएडा, 16 सितंबर . नोएडा के एक्सप्रेस-वे थाने की Police ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल की गई एक आई-10 कार, आईफोन 13 प्रो, 1300 रुपए नकद और अवैध हथियार बरामद किए हैं. बरामद हथियारों में एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक अवैध चाकू शामिल हैं.

Police के मुताबिक, 16 सितंबर को थाना एक्सप्रेस-वे Police ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की. Police टीम ने छपरौली टी-प्वाइंट, सेक्टर-168 नोएडा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर यादव और सोनू कुमार के रूप में हुई है. Police के अनुसार, आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आई-10 कार से इलाके में घूमकर पहले मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे.

इसके बाद मौका देखकर बाइक चोरी कर लेते थे. चोरी की गई मोटरसाइकिलों को तत्काल बेचने के बजाय सुनसान स्थानों और झाड़ियों में छिपा दिया जाता था. बाद में इन्हें सस्ते दामों पर बेचकर अवैध तरीके से पैसा कमाया जाता था. Police का कहना है कि आरोपी अपने पास अवैध हथियार भी रखते थे.

गिरफ्तार आरोपियों में सागर यादव पुत्र हरी बाबू, निवासी मोहल्ला लोधीनगर, कस्बा एवं थाना छर्रा, अलीगढ़, वर्तमान पता ग्राम वाजिदपुर, सेक्टर-135 नोएडा, उम्र करीब 21 वर्ष और सोनू कुमार पुत्र सोनपाल सिंह, निवासी कुंडा चौराहा के पास, थाना कुंडा, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड, वर्तमान पता ग्राम वाजिदपुर, सेक्टर-135 नोएडा, उम्र करीब 25 वर्ष शामिल हैं. Police की ओर से बरामद की गई छह मोटरसाइकिलों में सभी हीरो स्प्लेंडर हैं.

Police ने सभी वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर भी दर्ज किए हैं. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल आई-10 कार भी बरामद की गई है. Police ने आरोपी सागर यादव के कब्जे से आईफोन 13 प्रो, 1300 रुपये नकद, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है. वहीं आरोपी सोनू कुमार के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है.

Police अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित थानों में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी की जा रही है.

पीकेटी/डीकेपी