
वाराणसी, 10 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के वाराणसी में युवा परिषद के कार्यकर्ता Saturday को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरे. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग का समर्थन करते हुए न्याय मार्च निकाला.
प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाने से पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का विरोध करते हुए चुनाव आयोग का समर्थन किया गया.
युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी इस्तीफा दो’, ‘एक समोसा दो मिठाई, कॉकरोचों की होगी पिटाई’ और ‘नक्सलियों के यार कॉकरोच, देश के गद्दार कॉकरोच’ जैसे बैनर-पोस्टर लहराए. साथ ही, राहुल गांधी और सीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की.
वकील एके सिंह ने समाचार एजेंसी से कहा कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति के नाम पर आम लोगों को देश में संवैधानिक संस्थानों के खिलाफ खड़ा करने की साजिश चल रही है, लेकिन हम चुनाव आयोग के समर्थन में हैं और आज वाराणसी का युवा (जेन-जी) एक सांकेतिक मार्च निकाल रहा है.
उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र सिर्फ चुनाव आयोग के कारण ही सफल है. पिछले चुनाव में 98 करोड़ लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया. अगर विपक्ष के पास सबूत हैं तो उन्हें कोर्ट में जाना चाहिए. हम India को नेपाल, श्रीलंका या बांग्लादेश नहीं बनने देंगे. ये सिर्फ सांकेतिक मार्च है. विपक्ष इसके बाद भी नहीं सुधरा तो लाखों युवा सड़कों पर उतरेंगे और विपक्ष को उसी की भाषा में समझाएंगे.
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम लोग यहां उन कॉकरोचों के खिलाफ एकत्रित हुए हैं, जो India के अलावा विदेशों से फंडिंग लेकर यहां आ रहे हैं. ये लोग India को नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, लेकिन हम बिल्कुल भी ऐसा नहीं होने देंगे.
–
डीसीएच/
Skip to content