वाराणसी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का आयोजन, एक छत के नीचे पीएम मोदी पर लिखी किताबों का संग्रह

वाराणसी, 6 अक्टूबर . वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ का आयोजन किया जाएगा. आयोजक और वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि यह अपनी तरह का अनोखा आयोजन होगा, जिसमें Prime Minister Narendra Modi पर लिखी गईं और Prime Minister मोदी द्वारा लिखी गई किताबों को एक ही स्थान पर प्रदर्शित किया जाएगा. फेस्ट में पुस्तकों की प्रदर्शनी के साथ लेखकों और विशेषज्ञों के साथ संवाद और विभिन्न विषयों पर चर्चाएं भी आयोजित की जाएंगी.

अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि समकालीन वैश्विक नेताओं में Prime Minister मोदी पर बड़ी संख्या में पुस्तकें लिखी गई हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए ‘नमो बुक फेस्ट’ की परिकल्पना की गई है. आयोजन का मुख्य उद्देश्य Prime Minister मोदी से संबंधित पुस्तकों को पाठकों, खासकर युवाओं तक पहुंचाना और उन्हें इन किताबों के लेखकों तथा विषय विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर देना है. फेस्ट में Prime Minister Narendra Modi से संबंधित पुस्तकों को अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाएगा. इनमें उनकी आर्थिक नीतियों, वैश्विक नीति, धर्म और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों सहित विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकें शामिल होंगी.

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में लगने वाली प्रदर्शनी में इन पुस्तकों को एक साथ देखने का अवसर मिलेगा. अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि लोग इन पुस्तकों को देख सकेंगे और कम कीमत पर खरीद भी सकेंगे. इसके अलावा, पुस्तक के लेखकों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत का अवसर भी उपलब्ध रहेगा. युवाओं की भागीदारी इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी. फेस्ट के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में पुस्तकों और उनसे जुड़े विषयों पर चर्चा होगी, जिससे पाठकों को पुस्तकों में प्रस्तुत विचारों और विषयों को समझने का अवसर मिलेगा.

‘नमो बुक फेस्ट’ में कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की जानकारी आयोजक ने दी है. वरिष्ठ लेखक अमीश त्रिपाठी और मनोज तिवारी भी फेस्ट में शामिल होंगे. श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि मनोज तिवारी को इस कार्यक्रम में केवल भाजपा नेता के तौर पर नहीं, बल्कि काशी से उनके जुड़ाव को देखते हुए आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में ‘हनुमान अंश’ से जुड़ी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर और इस प्रोजेक्ट का गाना गाने वाले सुनील लोधी के भी शामिल होने की जानकारी दी गई है. आयोजक ने बताया कि इनके अलावा कई अन्य लोग भी इस आयोजन से जुड़ेंगे.

फेस्ट के दौरान रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम भी होगा. अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके साथ जापान के पूर्व Prime Minister शिंजो आबे की पत्नी भी मौजूद रहेंगी. उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में एक गैलरी शिंजो आबे के नाम पर समर्पित की जाएगी. India और जापान के संबंधों में शिंजो आबे की भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह गैलरी उनके नाम पर समर्पित की जा रही है. इस कार्यक्रम में Chief Minister और शिंजो आबे की पत्नी की मौजूदगी रहेगी.

–