वाराणसी एयर शो के दौरान पकड़ा गया फर्जी कैप्टन, सेना का अधिकारी बनकर घूम रहा था युवक

वाराणसी, 26 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच खुद को भारतीय सेना का कैप्टन बताकर घूम रहे एक युवक को Police ने पकड़ा. नमो घाट स्थित हेलीपैड की ओर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक के सेना का अधिकारी होने का दावा करने की सूचना मिलने पर Police हरकत में आई. पूछताछ और सत्यापन में युवक का दावा सही नहीं पाया गया.

इसके बाद Police ने आरोपी अर्पित चतुर्वेदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Police के अनुसार, मामला 24 अक्टूबर का है. आदमपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक चंदन कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि वह हेड constable हृदयनारायण मौर्य और constable महबूब आलम के साथ एयर शो-2026 के मद्देनजर नमो घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे.

इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक नमो घाट स्थित हेलीपैड की तरफ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और खुद को सेना का अधिकारी बता रहा है. सूचना मिलने के बाद Police टीम मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की. इस दौरान उसने अपना नाम कैप्टन अर्पित चतुर्वेदी बताया और खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए Police को जानकारी दी. हालांकि, सत्यापन के दौरान उसके सेना में कैप्टन होने की पुष्टि नहीं हुई.

जांच में उसकी पहचान अर्पित चतुर्वेदी के रूप में हुई, जो आजमगढ़ का निवासी बताया गया है. Police ने आरोपी के खिलाफ आदमपुर थाने में मुकदमा संख्या 0189/2026 दर्ज किया है. मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 204 और 318(4) के तहत दर्ज किया गया है.

Police के मुताबिक, आरोपी पर सेना के अधिकारी के रूप में अपनी पहचान प्रस्तुत कर प्रतिरूपण और धोखाधड़ी करने के आरोप हैं. मामले की विवेचना उपनिरीक्षक हरि शंकर सिंह को सौंपी गई है. आदमपुर थाना Police प्रकरण की जांच कर रही है.

–

विकेटी/पीएम