
New Delhi, 23 अगस्त . बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 से पहले, फ्रांस के नाम टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ दो ब्रॉन्ज मेडल थे, लेकिन Sunday का दिन उसके लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. इस दिन फ्रांस ने अपने खाते में 2 गोल्ड मेडल जोड़ लिए हैं.
21 वर्षीय एलेक्स लैनियर ने New Delhi में इतिहास रचा. लैनियर, कोडाई नारोओका को 21-11, 21-11 से मात देकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में ‘मेंस सिंगल्स’ का खिताब जीतने वाले पहले फ्रांसीसी बने. यह मुकाबला करीब 50 मिनट तक चला.
इस जीत से फ्रांस को वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में अपना दूसरा गोल्ड मेडल मिला. इससे पहले, Sunday को थॉम गिक्वेल और डेल्फिन डेलरू ने मिक्स्ड डबल्स में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और वे वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली पहली फ्रांसीसी जोड़ी बने थे. फ्रांसीसी जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यानझे और हुआंग डोंगपिंग को 22-20, 19-21, 21-15 से मात दी थी.
थॉम और डेल्फिन ने पिछले साल फ्रांस में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. करीब 12 महीने बाद इस जोड़ी ने मेडल का रंग ‘गोल्ड’ में बदला है. उनकी जीत ने मिक्स्ड डबल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली किसी यूरोपीय जोड़ी के लिए 17 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया.
सिर्फ एक हफ्ते में, फ्रांसीसी बैडमिंटन एक कमजोर टीम (अंडरडॉग) की स्थिति से निकलकर दुनिया में सबसे ऊपर पहुंच गया. नेशनल सिंगल्स कोच केस्टुटिस नेविकस के लिए, यह सफलता कोई करिश्मा नहीं था; यह सोच में बदलाव और इस विश्वास का नतीजा था कि फ्रांसीसी शटलर किसी से कम नहीं हैं.
जब कोच से खिलाड़ियों में आए उन मानसिक बदलावों के बारे में पूछा गया, तो नेविकस ने ‘ ’ को जवाब दिया, “यह विश्वास कि हम यहीं के हैं और यह विश्वास कि हम यह कर सकते हैं… एलेक्स के साथ हमने पहले ही टूर्नामेंट जीते हैं. थॉम और डेल्फिन ने भी पहले टूर्नामेंट जीते हैं. तो क्यों नहीं? हम क्यों कमतर हैं? हम कमतर नहीं हैं.”
खिलाड़ियों को पहले से ही पता था कि रेगुलर टूर पर कैसे जीतना है, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए आत्मविश्वास के मामले में एशिया की शीर्ष ताकतों का मुकाबला करना जरूरी था. कोचिंग टीम ने मोमेंटम बनाने, स्किल्स को बेहतर करने और खिलाड़ियों को यह भरोसा दिलाने पर ध्यान दिया कि वे सच में सबसे बड़े मंच के हकदार हैं.
नेविकस ने कहा, “मेरा मानना है कि अब यह पूरे देश और पूरे बैडमिंटन समुदाय का विश्वास है. हमें यकीन है कि हम जीत सकते हैं.”
जब उनसे पूछा गया कि वर्ल्ड चैंपियन बनकर लौटने पर उनकी टीम का स्वागत कैसे किया जाएगा, तो नाविकस ने विनम्रता से कहा, “मुझे नहीं पता. हो सकता है कि वे हमें सरप्राइज दें.”
–
आरएसजी
Skip to content