
New Delhi, 9 सितंबर . पूरी दुनिया में Wednesday को ‘वर्ल्ड ईवी डे’ मनाया जा रहा है और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की तरफ फोकस होने के कारण India में भी तेजी इलेक्ट्रिक वाहन बढ़ रहे हैं और देश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा ईवी वाहनों की बिक्री हो चुकी है और यह मार्केट बीते 12 वर्षों में 79 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से बढ़ा है.
वर्ल्ड ईवी डे पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने social media ‘एक्स’ पर कहा कि India की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा, Prime Minister Narendra Modi के स्वच्छ, हरित और अधिक आत्मनिर्भर भविष्य के परिवर्तनकारी विजन को दर्शाती है.
उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि 1.01 करोड़ से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिकने के साथ, पूरे देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है.
देश में ईवी को बढ़ाने में केंद्र Government की ‘पीएम ई-ड्राइव’ जैसी स्कीमें अहम भूमिका निभा रही हैं. इस स्कीम के अंतर्गत अब तक 28.63 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी गई है. इसमें 25.88 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 2.75 लाख इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और 53 ई-ट्रक शामिल हैं.
Union Minister ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, “भारी उद्योग मंत्रालय पीएम ई-ड्राइव जैसी पहलों के जरिए इस बदलाव को आगे बढ़ा रहा है. इस पहल के तहत अब तक 28.63 लाख ईवी को मदद मिली है, जिनमें 25.88 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और 2.75 लाख इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर शामिल हैं.”
मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2011-12 से सितंबर 2026 तक देश में कुल 1,01,58,449 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है.
अकेले वित्त वर्ष 2025-26 में 25,45,622 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो कि किसी एक वर्ष में दर्ज किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
पोस्ट के अंत में Union Minister ने कहा कि जैसे-जैसे हम ‘विकसित India 2047’ की ओर बढ़ रहे हैं, भारी उद्योग मंत्रालय India के ईवी इकोसिस्टम को मजबूत करने, क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने और ग्लोबल स्तर पर कॉम्पिटिटिव, टेक्नोलॉजी-आधारित ऑटोमोटिव इंडस्ट्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
–
एबीएस
Skip to content