
हैमिल्टन, 1 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में Sunday को पांचवां टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच की प्लेइंग इलेवन में वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है. वरुण का इस टूर पर यह पहला मैच है और उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का 50वां मैच है.
25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू करने वाले वरुण के लिए 50 मैच खेलना निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है. वह 50 टी20 मैच खेलने वाले India के 28वें खिलाड़ी बन गए हैं. वरुण ने 49 मैचों में 75 विकेट लिए. 17 रन देकर 5 विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन है.
वरुण ने 4 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10 विकेट झटके हैं. वरुण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं.
India के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने 2007 से 2024 के बीच 159 मैच खेले थे. दूसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं. हार्दिक ने 138 मैच खेले हैं. तीसरे नंबर पर 125 मैच के साथ विराट कोहली हैं, जबकि 116 मैच खेलकर अक्षर पटेल चौथे नंबर पर हैं. पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं. सूर्यकुमार यादव ने 113 मैच खेले हैं.
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम पर है. दोनों ने 163-163 मैच खेले हैं. आयरलैंड के ही जॉर्ज डॉकरेल और India के रोहित शर्मा 159-159 मैच खेलकर संयुक्त रूप से सर्वाधिक टी20 मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. इसके बाद अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (155 मैच) और इंग्लैंड के आदिल रशीद (153) का नंबर है. इन्हीं खिलाड़ियों ने 150 या उससे अधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं.
–
पीएके
Skip to content