‘वन हेल्थ’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी मिलकर काम करें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

New Delhi, 20 नवंबर . President द्रौपदी मुर्मु Friday को New Delhi में अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं.

इस अवसर पर President द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि आज वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘वन हेल्थ’ की अवधारणा का अत्यधिक महत्व है. मनुष्य, पशु, वनस्पति, और पर्यावरण के बीच निरंतर संपर्क के कारण एक क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूसरे क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकती है.

उन्होंने कहा कि अनेक संक्रामक रोग पशुओं से मनुष्यों में फैलते हैं, जबकि वायु और जल प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरणीय असंतुलन भी मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौतियां उत्पन्न करते हैं. इसलिए, यह आवश्यक है कि मानव चिकित्सा, पशु चिकित्सा और पर्यावरण विज्ञान के विशेषज्ञ मिलकर काम करें. इस एकीकृत दृष्टिकोण से न केवल रोगों की रोकथाम और समय रहते उनकी पहचान संभव होगी, बल्कि भविष्य में उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य संकटों का सामना करने की हमारी तैयारी भी बेहतर होगी.

President ने कहा कि रोग-निरोध और उपचार के लिए सामाजिक, आर्थिक, पोषण संबंधी और पर्यावरणीय स्थितियों को समझना भी आवश्यक है, क्योंकि इनका लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है. स्थानीय स्वास्थ्य चुनौतियों और परिस्थितियों के अनुरूप उपचार एवं रोग-निरोधन उपायों पर अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि देश की बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं का आकलन करते हुए केंद्र Government ने वर्ष 2017 में स्वास्थ्य नीति में संशोधन किया था. इस समग्र और समावेशी स्वास्थ्य नीति के अंतर्गत रोगहर समाधानों के साथ-साथ रोग-निरोधक और स्वास्थ्य को बेहतर करने वाली सेवाओं पर अधिक बल दिया गया है. पुनर्वासपरक और प्रशामक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा को भी सुदृढ़ किया गया है. देश में मानसिक तनाव, मधुमेह और कैंसर जैसे असंक्रामक रोग जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उनकी रोकथाम से जुड़े अनेक आयामों पर भी विशेष बल दिया जा रहा है.

President ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले एक दशक में India Government द्वारा की गई पहलों के दूरगामी प्रभाव हो रहे हैं. इनके फलस्वरूप प्राथमिक से लेकर तृतीयक स्तरों तक की स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है.

President ने उपाधि प्राप्त करने वाले डॉक्टरों से कहा कि वे अपने अनुसंधान और प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ, सस्ती और जन-केंद्रित बना सकते हैं. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि उनकी विशेषज्ञता का लाभ दूर-दराज के वंचित समुदायों और देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलना चाहिए. उनके चिंतन और कार्य ऐसे होने चाहिए जिनसे समाज के वंचित समुदायों तक उनके कौशल का लाभ पहुंच सके.

–

डीकेपी/