
क्वींसलैंड, 14 अक्टूबर . ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज लिचफील्ड बांग्लादेश के खिलाफ Wednesday को खेले जा रहे तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गईं. लिचफील्ड के कूल्हे की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आ गया है. इस वजह से उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा. इंजरी की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकती हैं.
23 साल की बाएं हाथ की इस खिलाड़ी को Sunday को दूसरे वनडे में 71 रन की पारी के दौरान चोट लगी थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ Sunday को होने वाले पहले टी20 से पहले लिचफील्ड की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम की चिंता बढ़ी रहेगी.
ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने टॉस के समय लिचफील्ड की इंजरी के बारे में बताया. ऑलराउंडर निकोला कैरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहली बार खेलने के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी को पारी की शुरुआत करने के लिए प्रमोट किया गया है.
यह झटका ऐसे समय में आया है, जब ऑस्ट्रेलिया एक कमजोर टीम का सामना कर रही है. सोफी मोलिनक्स, जिन्हें हिप की दिक्कत है, और लूसी हैमिल्टन, जो क्वाड इंजरी से उबर रही हैं, के चोटिल होने के बाद बांग्लादेश वनडे के लिए मेजबान टीम के पास सिर्फ 12 खिलाड़ी ही उपलब्ध थे.
ग्रेस हैरिस कवर के तौर पर टीम में शामिल होने के लिए ब्रिस्बेन गई हैं. ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में सिलेक्शन से चूकने के बाद वह Thursday को ब्रिस्बेन हीट के टी20 स्प्रिंग चैलेंज कैंपेन में वापसी करेंगी.
चोटों की चिंताओं के बावजूद ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहले वनडे में सात विकेट से और दूसरे वनडे में नौ विकेट से हराया था. तीसरा वनडे बेथ मूनी के लिए अहम है. यह उनका 100वां वनडे मैच है.
–
पीएके
Skip to content