
वडोदरा, 13 अक्टूबर . Gujarat की वडोदरा Police की शी टीम ने नवरात्रि के दौरान गरबा की जगहों पर पारंपरिक कपड़ों में महिला अधिकारियों को तैनात किया है, ताकि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और परेशानी को रोका जा सके. डीसीपी मंजीता वंजारा बेहतर निगरानी और सुरक्षा उपायों की देखरेख कर रही हैं. वडोदरा की डीसीपी मंजीता वंजारा और Police इंस्पेक्टर सीएच असुंद्रा ने जानकारी दी.
गरबा कार्यक्रम में पहुंची एक महिला ने कहा, “शी टीम की मौजूदगी से हम बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उनकी वजह से हम बहुत ही अच्छे से बिना किसी चिंता के गरबा खेल सकते हैं. यहां के जो संचालक हैं, उन्होंने सारी व्यवस्था काफी अच्छे से की है. हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.”
सिमरन गुप्ता नाम की महिला ने कहा कि हम लोग शी टीम की वजह से पूरे मैदान में बहुत ही ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इसलिए मैं टीम की सराहना करती हूं. नवरात्रि में आधी रात इतनी अच्छी सुरक्षा दे रहे हैं, इसके लिए हम उनके बहुत शुक्रगुजार हैं. वो यहां पर अपने घर-परिवार को छोड़कर हमारे लिए ड्यूटी कर रही हैं. वो अपना सब कुछ छोड़कर हमारी सुरक्षा के लिए यहां पर खड़ी हैं. सिर्फ मैं ही नहीं, यहां पर जो अतिथि आए हैं, वो भी बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
एक अन्य महिला ने कहा कि शी टीम हमारे साथ गरबा के समय में होती है. वो भी परंपरागत पोशाक में हमारे बीच मौजूद होती हैं. इस मैदान में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मौजूद हैं और उनकी वजह से हमें इतना सुरक्षित महसूस हो रहा है. वो हमारी बहुत मदद कर रहे हैं. हमें कुछ भी संदेह है तो वो उसकी जांच कर रहे हैं.
डब्ल्यूएलआरडी महिला Police ने कहा, “शी टीम अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रही है. किसी भी लड़की के साथ कुछ गलत न हो, अगर कुछ ऐसे लोग हैं, जो उसे परेशान कर रहे हैं, उनके साथ कुछ घटना ना घटे, इसलिए हम भी परंपरागत पोशाक में उनके बीच जा रहे हैं ताकि अंदर के जो लोग हैं, उन्हें भी ऐसा पता न चले कि Police मौजूद है.”
डीसीपी मंजिता वंजारा ने कहा, “वडोदरा Police की संपूर्ण महिला की टीम अलग-अलग Police स्टेशन और जोन के हिसाब से बांटी गई है. उसमें जितने भी बड़े-बड़े गरबा वेन्यू हैं, वहां हमारी महिला टीम परंपरागत कपड़ों में भी तैनात की गई हैं. साथ ही अन्य महिलाएं ट्रैफिक नियम में भी जुड़ी हैं, दूसरी महिलाएं पेट्रोलिंग में भी जा रही हैं और जितने भी cctv है, उनकी भी मॉनिटरिंग हो रही है. जितनी भी महिला स्क्वॉड अलग-अलग वेन्यू में जाकर कुछ ऐसे लोग जो वातावरण को दूषित कर रहे हैं, उन्हें निकालकर Police स्टेशन में सौंपती हैं, फिर वहां उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. हमने हेल्प डेस्क भी लगाया है, मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.”
इसके अलावा Police इंस्पेक्टर सीएच असुंद्रा ने कहा, “आप किसी के बहकावे में नहीं आइए, हम आपके साथ हैं. आप सतर्क रहें, हम हमेशा आपका समर्थन करते रहे. आपके पास Police का हेल्पलाइन नंबर है, उसके जरिए हमारी हेल्प ले सकते हैं. शी टीम गरबा यूनिफॉर्म में भी है. बाहर तो हम सभी हैं ही, लेकिन अदंर भी वो ध्यान रख सकें, इसलिए हमारी बच्चियों के लिए शी टीम मौजूद हैं.”
उन्होंने कहा कि सतर्कता सबके लिए जरूरी है. ये दुर्गा शक्ति का पर्व है. त्योहारों में आप अलर्ट रहें ताकि दूसरों के साथ खुद को भी कोई परेशानी न हो.
–
Skip to content