वडोदरा : जब्त मोबाइल वापस करने के लिए मांगे 20 हजार, पीएसआई एकता पांड्या रिश्वत लेते गिरफ्तार

वडोदरा, 18 नवंबर . Gujarat के वडोदरा जिले के डभोई रेलवे Police स्टेशन में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को एंटी-करप्शन ब्यूरो ने 20,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी अधिकारी की पहचान एकता पांड्या के रूप में हुई है.

आरोप है कि उन्होंने एक शिकायतकर्ता से उसका मोबाइल फोन वापस करने के बदले पैसे मांगे थे. यह मोबाइल फोन उन्होंने शराबबंदी से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान जब्त किया था.

एसीबी के अनुसार, डभोई रेलवे Police स्टेशन में शिकायतकर्ता के खिलाफ शराबबंदी का एक मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच पीएसआई एकता पांड्या कर रही थीं. Ahmedabad में Gujarat हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद शिकायतकर्ता Police स्टेशन पहुंचा. वहां पांड्या ने कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया और कहा कि इसे वापस पाने के लिए उसे 20,000 रुपए देने होंगे.

इसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने 17 नवंबर को एक जाल बिछाया. इस दौरान पांड्या ने शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की मांग की और उसे स्वीकार कर लिया. एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली.

इस ऑपरेशन का नेतृत्व छोटा उदेपुर एसीबी Police स्टेशन के Police इंस्पेक्टर एस.के. चारेल और उनकी टीम ने किया. 37 वर्षीय पांड्या फिलहाल डभोई रेलवे कॉलोनी में रहती हैं और मूल रूप से अमरेली जिले की रहने वाली हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, शिकायतकर्ता को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी उसका फोन नहीं लौटाया जा रहा था. जांच अधिकारी होने का फायदा उठाकर फोन वापसी को रिश्वत से जोड़ दिया गया. शिकायतकर्ता ने पैसे देने से इनकार किया और एसीबी को पूरी जानकारी दी. इसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई.

ट्रैप के दौरान तय जगह पर शिकायतकर्ता ने जैसे ही 20 हजार रुपए दिए, एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर पीएसआई को पकड़ लिया. रकम बरामद कर पंचनामा किया गया. एसीबी ने पांड्या के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि क्या इससे पहले भी उन्होंने इस तरह से पैसे वसूले हैं.

–

एससीएच/एबीएम