वडोदरा की कलाकार शाहेना गांधी ने पीएम मोदी को भेंट की अनूठी कलाकृति, प्रधानमंत्री ने की सराहना

वडोदरा, 2 नवंबर . Gujarat के वडोदरा की कलाकार शाहेना गांधी ने अपनी अनूठी कला के जरिए देश का गौरव बढ़ाया है. अगेट यानी अकीक पत्थरों से आकर्षक कलाकृतियां बनाने वाली शाहेना गांधी ने Prime Minister Narendra Modi को राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को दर्शाने वाली विशेष कलाकृति भेंट की. हजारों प्राकृतिक रंगों वाले अगेट पत्थरों से तैयार इस कलाकृति को बनाने में उन्हें करीब दो सप्ताह का समय लगा. Prime Minister ने उनकी इस भेंट को सहर्ष स्वीकार किया और उनके काम की सराहना की.

30 अक्टूबर को ‘India पर्व 2026’ के दौरान Prime Minister मोदी ने शाहेना गांधी के स्टॉल का दौरा किया था. इसी दौरान उन्होंने उनकी कलाकृतियों को देखा और राष्ट्रीय एकता दिवस पर आधारित विशेष कलाकृति भेंट की गई. इस कलाकृति में परेड का दृश्य, पीछे दिखाई देने वाली स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और आसपास का खूबसूरत प्राकृतिक परिदृश्य दर्शाया गया है. कलाकार ने इसे राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित परेड से प्रेरित होकर तैयार किया था.

शाहेना गांधी ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से अगेट पत्थरों से कलाकृतियां बना रही हैं. इस दौरान उन्होंने करीब 500 से 600 कलाकृतियां तैयार की हैं. उन्होंने कहा कि यह कला बेहद बारीक काम है और इसमें इस्तेमाल होने वाले अगेट पत्थरों के छोटे-छोटे टुकड़ों को अलग से रंग नहीं दिया जा सकता. इसलिए कलाकृति बनाने में पत्थरों के प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल किया जाता है.

उन्होंने बताया कि कलाकृतियों को तैयार करने में लगने वाला समय उनकी डिजाइन और बारीकी पर निर्भर करता है. जितनी अधिक डिटेलिंग होती है, उतना ही ज्यादा समय लगता है. उनकी बनाई कलाकृतियों की कीमत करीब 5 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक है.

शाहेना गांधी ने Prime Minister मोदी से अपनी पहली मुलाकात का अनुभव भी साझा किया. उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने अगेट पत्थरों से India का नक्शा तैयार किया था और Prime Minister को दिखाया था. Prime Minister ने उस कलाकृति की काफी सराहना की थी, लेकिन बड़ा आकार होने के कारण उन्होंने उसे भेंट के रूप में स्वीकार नहीं किया था. उस समय उन्होंने कहा था कि जब वह कोई अलग और विशेष कलाकृति बनाएंगी, तब वह उसे स्वीकार करेंगे. इसके बाद 2026 में सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्री के मंच के माध्यम से उन्हें Prime Minister से दोबारा मिलने का अवसर मिला. इस बार उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड पर आधारित कलाकृति तैयार की, जिसे Prime Minister ने स्वीकार कर लिया.

शाहेना गांधी ने बताया कि उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान इसलिए मिला, क्योंकि वह इस तरह की कला को तैयार करने वाली पहली कलाकार हैं. उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड देने से पहले यह जांच की गई थी कि दुनिया में कोई और इस तरह का काम करता है या नहीं. इसके बाद उन्हें यह सम्मान दिया गया. उन्होंने इसे अपने और पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया. उन्होंने आगे कहा कि यह कला उन्हें अल्लाह की देन है और उन्होंने इसे कहीं से सीखा नहीं है. उनके इस काम में परिवार भी पूरा सहयोग करता है. Prime Minister मोदी द्वारा उनकी कलाकृति स्वीकार किए जाने को उन्होंने पूरे परिवार के लिए बेहद खास उपलब्धि बताया.

–

/