वकील नाजिया इलाही खान को पाकिस्तान के फोन नंबर से मिली धमकी, पुलिस से की शिकायत

गाजियाबाद, 25 सितंबर . वकील नाजिया इलाही खान ने बताया कि कोलकाता पहुंचने के बाद उन्हें Pakistan के एक नंबर से धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज, वॉइस नोट, मिस्ड कॉल और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी गईं है. उन्होंने इस मामले की शिकायत कोलकाता एसटीएफ, दिल्ली Police और गाजियाबाद Police के अधिकारियों से की है.

वकील नाजिया इलाही खान ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि Thursday रात करीब 12:33 बजे Pakistan के नंबर से उन्हें लगातार कई कॉल आए. उन्होंने शुरुआत में कॉल रिसीव नहीं की. इसके बाद उन्हें एक वॉइस नोट, एक तस्वीर और बंदूक से संबंधित वीडियो भेजा गया. वॉइस नोट में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि आरोपियों को कोलकाता के उनके पते के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और Mumbai में उनके परिवार से जुड़े पते की भी जानकारी है.

उन्होंने बताया कि धमकी भरे संदेश में उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचाने की बात कही गई. नाजिया ने बताया कि भेजी गई तस्वीर भी बेहद भयावह थी. उन्होंने इस घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें अक्सर किसी शहर में पहुंचने के कुछ ही समय बाद फोन या संदेश आने लगते हैं.

नाजिया इलाही खान ने कहा कि जब वह किसी कॉल को रिसीव नहीं करतीं तो उन्हें वॉइस नोट और वीडियो भेजे जाते हैं.

उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्होंने कोलकाता एसटीएफ को दी है. इसके अलावा दिल्ली Police की स्पेशल सेल और गाजियाबाद Police के अधिकारियों को भी घटना के बारे में बताया गया है.

उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम से जुड़े अधिकारियों ने भी उनसे संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी ली है. इससे पहले मिली धमकियों को लेकर भी जांच चल रही है.

नाजिया इलाही खान ने कुछ लोगों और संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें आशंका है कि उनकी गतिविधियों और आवाजाही पर नजर रखी जा रही है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों के पीछे ऐसे लोग हो सकते हैं जो नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव के दौरान उनकी बातें लोगों तक पहुंचें.

–

डीकेपी