वकीलों की हिरासत पर Supreme Court बार एसोसिएशन ने जताई चिंता, चीफ जस्टिस से की हस्तक्षेप की मांग

New Delhi, 10 अक्टूबर . Supreme Court बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने प्रदर्शन कर रहे वकीलों को हिरासत में लिए जाने के मामले में India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है.

एसोसिएशन ने Saturday को एक प्रस्ताव पास कर प्रदर्शन कर रहे वकीलों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किए जाने की भी आलोचना की है.

Supreme Court बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित कर कहा है कि Supreme Court परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे वकीलों और अपने चैंबरों के अंदर मौजूद वकीलों को दिल्ली Police ने हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद सीजेआई से तुरंत हस्तक्षेप की अपील की गई है.

एसोसिएशन ने अपने प्रस्ताव में कहा, “Supreme Court बार एसोसिएशन आज Supreme Court क्षेत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे सीनियर और युवा वकीलों, विशेष रूप से महिला वकीलों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग और हिरासत में लिए जाने की खबरों पर गंभीर चिंता व्यक्त करता है और इसकी निंदा करता है.”

Supreme Court बार एसोसिएशन ने बताया कि उसे जानकारी मिली है कि कई वकीलों को हिरासत में लिया गया है.

प्रस्ताव में कहा गया, “Supreme Court बार एसोसिएशन India के मुख्य न्यायाधीश से तत्काल हस्तक्षेप करने और संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाने का अनुरोध करने का संकल्प लेता है, ताकि प्रत्येक हिरासत में लिए गए वकील के ठिकाने और सुरक्षा का पता लगाया जा सके, उन्हें कानूनी सहायता तक पहुंच प्रदान की जाए और जिनके खिलाफ हिरासत के लिए कोई वैध आधार नहीं है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए.”

एसोसिएशन ने अनुरोध किया कि हिरासत में लिए जाने की परिस्थितियों और बल प्रयोग की खबरों की जांच की जाए और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए.

–

एएस