‘वंदे मातरम’ पर सियासत तेज, उमर-फारूक के रुख की भाजपा ने की तारीफ, कांग्रेस को घेरा

New Delhi, 9 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला और पूर्व Chief Minister फारूक अब्दुल्ला एक कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ के पूरे गायन के समय खड़े रहे. जहां कांग्रेस की ओर से पूरे राष्ट्रगीत के गायन को लेकर आपत्ति जताई जा रही है, वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के दोनों प्रमुख नेताओं ने पूरे गायन के दौरान खड़े रहकर राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान व्यक्त किया.

एनसी नेताओं के इस रुख की भाजपा ने सराहना की. भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसे देश से पहले अपने परिवार और पार्टी की चिंता रहती है.

से बातचीत में BJP MP जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश के प्रति समर्पण की भावना से काम नहीं किया. इंसान को देश के लिए ऐसा काम करना चाहिए, जिससे सभी को प्रेरणा मिले कि देश सबसे पहले है और इसके बाद ही बाकी पार्टियां और परिवार आते हैं. लेकिन कांग्रेस का सिद्धांत हमेशा यही रहा है कि उसे सबसे पहले अपनी पार्टी और परिवार की चिंता रही है. उसे कभी देश की चिंता नहीं रही.

BJP MP गुलाम अली खटाना ने कहा कि वंदे मातरम से लाखों लोगों ने प्रेरणा ली है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government ने इसे उचित सम्मान दिया है. कांग्रेस को समय के साथ बदलाव करना चाहिए.

BJP MP संजय भाटिया ने कहा कि मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. जो लोग इस देश में रहते हैं, उन्हें अपने देश के संविधान का पालन करना चाहिए. जब संसद ने यह तय किया कि वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जाएगा, तो यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने जानबूझकर इसका अपमान किया. देश में ऐसे कई मौके आए हैं, जब Supreme Court के फैसलों के बावजूद कांग्रेस ने उसके खिलाफ काम किया और सिर्फ पब्लिसिटी और झूठी लोकप्रियता पाने के लिए राजनीति की.

Haryana के मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि वंदे मातरम ने देश को आजाद कराने, एकजुट करने और लोगों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि यह गीत कांग्रेस के दौर में भी गाया जाता था और पहले कांग्रेस ने इसका विरोध नहीं किया था. उन्होंने सवाल किया कि अब कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है?

बिहार Government में मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि शायद कांग्रेस को इतिहास की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम लिखा था. यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसे भी सांप्रदायिक रंग दिया गया. वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ लोग देश की संस्कृति और सभ्यता को दांव पर लगा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ Government में मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के लंबे शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस को 50 साल तक देश चलाने का मौका मिला. इस दौरान कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड देश को आर्थिक गिरावट की ओर ले जाने और Political व्यवस्था को आपातकाल तक पहुंचाने का रहा है.

डीकेएम/एबीएम