वंदे भारत से बेंगलुरु, मंगलुरु और मडगांव की कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एनडीए नेता

Bengaluru, 13 नवंबर . रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन से Bengaluru-मंगलुरु-मडगांव वंदे India एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जबकि Prime Minister Narendra Modi ने Bengaluru से वर्चुअली इस ट्रेन का उद्घाटन किया. इस सेवा के शुरू होने से यहां के लोगों को काफी लाभ होगा.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंगलुरु एक बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है. यहां कनेक्टिविटी हमेशा से रेलवे के लिए एक चुनौती रही है. तमाम मुश्किलों के बावजूद हमने घाट सेक्शन का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है, जिसे Prime Minister Narendra Modi ने राष्ट्र को समर्पित किया. Prime Minister ने मंगलुरु से Bengaluru के लिए वंदे India सेवा को भी हरी झंडी दिखाई. यह सेवा गोवा के मडगांव, तटीय कर्नाटक के मंगलुरु और राज्य की राजधानी Bengaluru को जोड़ेगी. हम इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए एक एकीकृत मास्टर प्लान तैयार करेंगे. यहां आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं और यहां के लोग देशभक्त हैं तथा देश से प्रेम करते हैं. इसलिए हम एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करेंगे और मंगलुरु से Bengaluru तक की रेल लाइन को दोगुना करने का काम करेंगे.

Union Minister शोभा करंदलाजे ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि यह वंदे India ट्रेन हमारे क्षेत्र से होकर गुजर रही है. हम पश्चिमी घाट और तटीय क्षेत्र से आते हैं. पहले कनेक्टिविटी सीमित थी; तटीय इलाके को Bengaluru से जोड़ने वाला केवल एक ही हाईवे था. यह ट्रेन हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए, खासकर Bengaluru में होटलों और अन्य छोटे-मोटे कामों में लगे लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक होगी. मैं Prime Minister Narendra Modi, अश्विनी वैष्णव और वी. सोमन्ना को धन्यवाद देती हूं.

सांसद लहर सिंह सिरोया ने कहा कि कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर Prime Minister मोदी ने हमें Bengaluru से Mumbai के बीच वंदे India ट्रेन का उद्घाटन करके एक बड़ा तोहफा दिया. दीपावली के बाद कर्नाटक को एक और तोहफा मिल रहा है, जिससे कर्नाटक पश्चिमी तट से जुड़ जाएगा. हम कर्नाटकवासी बेहद खुश हैं और हम उन्हें धन्यवाद देते हैं तथा उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं. रेलवे स्टेशनों पर गुणवत्ता अच्छी हो रही है, रेलवे बहुत प्रगति कर रहा है, मैं पीएम मोदी का आभार जताना चाहता हू.

सांसद जग्गेश ने कहा कि यह सबसे बेहतरीन ट्रेनों में से एक है और खास तौर पर यह एक चेयर कार है. यात्री इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं, खासकर हासन से मंगलुरु के बीच का नजारा देखने लायक बहुत खूबसूरत है. कोई भी व्यक्ति हो, उसे इसमें बहुत मजा आएगा. देखिए, इसी रूट पर Bengaluru से मंगलुरु के बीच हमने पहले एक ऐसी ट्रेन का उद्घाटन किया था, जिसमें स्लीपर कोच थे. इससे पता चलता है कि विकसित India का क्या अर्थ है.

केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि Bengaluru-मंगलुरु-मडगांव वंदे India एक्सप्रेस को Bengaluru के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से Prime Minister Narendra Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह नई सेवा कर्नाटक और गोवा के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुगम और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे और यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के कारण भारतीय रेलवे लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है.

–

डीकेएम/