
Patna, 2 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के मतदान के अधिकार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. वहीं, बिहार में गठबंधन के भीतर चुनावी तालमेल और एमएलसी चुनावों में कांग्रेस-राजद के बीच संभावित मुकाबले को लेकर भी उन्होंने पार्टी का रुख स्पष्ट किया.
शकील अहमद खान ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किए जाने के खिलाफ विरोध करना जरूरी है. भाजपा, Prime Minister और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं. नागरिकों को संविधान ने जो अधिकार दिए हैं, उनका हनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावों का हवाला देते हुए दावा किया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए और बाद में हुई जांच में बड़ी संख्या में नाम सही पाए गए. खान ने सवाल उठाया कि अगर किसी नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया जाए तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के बीच अपना समर्थन खोने के बाद ऐसे रास्ते अपना रही है.
बिहार में गठबंधन के भीतर सीटों और चुनाव लड़ने को लेकर उठ रहे सवालों पर शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से गठबंधन का हिस्सा रही है और पार्टी चाहती रही है कि गठबंधन में शामिल सभी दल आपस में सलाह-मशविरा करके चुनावी फैसले लें. कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस संबंध में फैसला लिया है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फैसला लेने में देरी हुई. इसकी एक वजह यह रही कि गठबंधन के घटक दलों के बीच अपेक्षित स्तर पर चर्चा नहीं हो पाई थी.
शकील अहमद खान ने कहा कि अन्य राज्यों में भी गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर अलग-अलग तरह के Political समायोजन हुए हैं और बिहार में भी आपसी तालमेल के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा. कांग्रेस अपने संगठन और उम्मीदवारों के साथ मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी.
राजद नेता तेजस्वी यादव के हालिया बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर शकील अहमद खान ने कोई सीधी टिप्पणी करने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के बयान पर वे टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी अपने उम्मीदवारों को लेकर पूरी तरह तैयार है और चुनाव मैदान में कांग्रेस अपनी Political ताकत के साथ उतरेगी.
वहीं, एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि अनंत सिंह और नीरज कुमार आपस में लड़ेंगे और कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव जीतेगा.
–
Skip to content