
कोलकाता, 9 अक्टूबर . विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन पर पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने विपक्ष के आंदोलन को Political ड्रामा करार दिया और कहा कि देश की जनता Prime Minister Narendra Modi के काम से खुश है.
पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “किसी भी लोकतांत्रिक देश में कोई भी अपनी बात रख सकता है, आंदोलन कर सकता है या विरोध कर सकता है. लोग ऐसा कर भी रहे हैं. लेकिन जिस तरह से देश में अराजकता फैलाने, प्रशासन को गुमराह करने और जनता को गुमराह करने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है, वह किसी के हित में नहीं है.”
दिलीप घोष ने कहा, “कोई सड़क पर सोकर या लेटकर ड्रामा कर रहा है. कोई पेड़ पर चढ़ रहा है. ऐसा व्यक्ति जिसने अपनी पूरी जिंदगी में कभी पेड़ नहीं चढ़ा, वह 60 साल की उम्र में पेड़ पर चढ़ रहा है. इस ड्रामे से कुछ नहीं निकलेगा. जनता पीएम मोदी के कार्य से खुश है. उनके नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है. कुछ लोग नहीं मानते तो उससे क्या फर्क पड़ता है.”
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि केंद्र Government संविधान के दायरे में रहकर काम कर रही है और सभी फैसले न्यायिक प्रक्रिया के तहत लिए जा रहे हैं. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद इस तरह के विरोध-प्रदर्शन करना उनकी पुरानी आदत बन गई है. कुछ दिन सड़कों पर प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होगा.
उन्होंने आगे कहा कि Governmentें बनती और गिरती रहती हैं, और लोकतंत्र आगे बढ़ता रहता है. जो लोग चुनाव हार जाते हैं, वे कोई न कोई मुद्दा उठाते हैं, सड़कों पर उतरते हैं और कुछ दिनों तक विरोध-प्रदर्शन करते हैं.
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की जनता Prime Minister के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से संतुष्ट है और विपक्ष के इस तरह के नाटक से जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content