लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरेगा विपक्ष, ईसीआई की विश्वसनीयता पर सवाल: पुष्पेंद्र सरोज

New Delhi, 30 सितंबर . इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर Samajwadi Party के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक में लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई गई. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठ रहे हैं और इसी मुद्दे पर विपक्ष आगे सड़क पर लड़ाई लड़ेगा. उन्होंने बताया कि President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के लिए समय मांगा गया है, ताकि उन्हें मौजूदा स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए.

पुष्पेंद्र सरोज ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जैसी संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठना लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अधीन काम करने वाले लोगों को भी कथित तौर पर लिए जा रहे फैसलों की जानकारी नहीं थी. सत्तारूढ़ दल के बड़े नेताओं का चुनाव आयुक्त पर दबाव है. यदि मौजूदा चुनाव आयुक्त अपने पद पर बने रहते हैं तो उन्हें भविष्य में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है. विपक्षी दल अब इस मुद्दे को लेकर सड़क पर आंदोलन करेंगे और President से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे.

इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर Union Minister जीतन राम मांझी के बयान पर पुष्पेंद्र सरोज ने पलटवार किया. उन्होंने नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में नोटबंदी किसने की और इसका फायदा किसे मिला, यह सभी जानते हैं. उन्होंने कहा कि काले धन को वापस लाने की बात कही गई थी, लेकिन देश का पैसा वापस व्यवस्था में आ गया.

सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बृजभूषण सिंह के बयान पर पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि उन्होंने सही बात कही है और अपने मन की बात कही है. उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party भाजपा के खिलाफ प्रमुख Political लड़ाई लड़ रही है. सरोज ने सपा को देश की बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों में से एक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाला चुनाव महत्वपूर्ण है. बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव वहां स्वतंत्र रूप से गए और कांग्रेस के समर्थन में रैली की, लेकिन सपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा. सरोज ने कहा कि जहां जिस पार्टी की स्थिति मजबूत हो, वहां दूसरी पार्टी को बड़ा दिल दिखाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराना और लोकतंत्र के मुद्दे पर विपक्षी दलों को मिलकर काम करना मुख्य लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर भी कहा कि सभी संभावित फार्मूलों पर विचार किया जा सकता है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर भी पुष्पेंद्र सरोज ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा था. सरोज ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य उनके जिले से आते हैं और उन्हें पहले जिले के विकास पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जिले से निकलने वाली एक सड़क उद्घाटन से पहले ही टूट गई, लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया. उन्होंने जिले में लेखपाल, तहसील और Police स्तर पर कथित वसूली का भी आरोप लगाया और कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

–

/डीकेपी