
New Delhi, 28 अक्टूबर . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बिहार के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनावों के नतीजों और देश में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के लोकतंत्र को मजबूत करना चाहता है जबकि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है.
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने से बात करते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के वोटों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा.
बिहार में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर हुए चुनाव को लेकर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अभी कई सीटों के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं. दरभंगा के परिणाम का इंतजार है जबकि कोसी में निर्दलीय प्रत्याशी के साथ मुकाबला चल रहा है. उन्होंने बताया कि छपरा में भी निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.
राजद प्रवक्ता ने कहा कि Patna शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल ने जीत हासिल की है जबकि Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बार उन सीटों पर भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, जहां पहले वह उम्मीदवार नहीं उतारती थी. इसके परिणामस्वरूप कई जगहों पर पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है. चुनाव में हार-जीत लगी रहती है और चुनावी प्रक्रिया में हर परिणाम को इसी भावना से देखना चाहिए.
शक्ति सिंह यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने संवैधानिक संस्थाओं को Government बनाने की मशीनरी में बदल दिया है. उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर वोटों की चोरी की जा रही है. इस मुद्दे को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ देशभर में नाराजगी है.
उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रहा है. लोगों को मिला मतदान का अधिकार किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा. राजद प्रवक्ता ने बताया कि इंडी गठबंधन ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने का फैसला किया है. भाजपा ने भी उसी दिन अपना कार्यक्रम रखा है, जो विपक्ष की रैली से उसकी घबराहट को दर्शाता है.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी Political दलों को अपने विचार रखने और कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार है. भाजपा विपक्ष की एकजुटता से डर गई है और उसका सामना नहीं करना चाहती. विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है.
शक्ति सिंह यादव ने कहा कि पूरा इंडी गठबंधन इस मुद्दे पर एकजुट होकर खड़ा है. जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक विपक्ष शांत नहीं बैठेगा. यदि मतदाताओं के वोटों को प्रभावित करने के आरोपों से घिरा कोई व्यक्ति संवैधानिक पद पर बना रहता है, तो इससे संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.
–
पीएम
Skip to content