‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पटना में भाजपा की पदयात्रा, सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Patna, 28 अक्टूबर . बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Wednesday को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत Patna में पदयात्रा निकाली. इसमें Chief Minister सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, Patna साहिब के सांसद एवं पूर्व Union Minister रविशंकर प्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए. इस दौरान Chief Minister ने विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया.

पदयात्रा कारगिल चौक से शुरू होकर गांधी मैदान लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक पहुंची. सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे और नारों की तख्तियां लेकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की. महिला कार्यकर्ताओं की भी अच्छी भागीदारी रही. समापन स्थल पर नेताओं ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने आपातकाल का दौर देखा है, जब पत्रकारों को जेल में बंद किया गया था. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के सवालों का जवाब देना Government की जिम्मेदारी है जबकि विपक्ष को भी लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए.

Chief Minister ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर विपक्ष के सवालों को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष ईवीएम और बैलेट पेपर, दोनों पर सवाल उठाता है. उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में कथित बूथ कैप्चरिंग और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है. सम्राट चौधरी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया.

उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर विपक्ष ने जिन लोगों का मुद्दा उठाया था, उनके नाम संबंधित मतदाता सूची में दर्ज पाए गए. उन्होंने कहा कि राजनीति तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए. Chief Minister ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र Government गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है. उन्होंने आवास योजना, मुफ्त अनाज और आयुष्मान India जैसी योजनाओं का उल्लेख किया.

उन्होंने दावा किया कि मोदी Government ने चार करोड़ गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं, जिनमें बिहार के 50 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार में 202 सीटें जीतकर Government बनाई है. Prime Minister Narendra Modi और पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को समृद्ध बनाने का लक्ष्य है.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक ऐसी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे बिहार के मजदूरों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े. सम्राट चौधरी ने कहा कि 1974 का आंदोलन इसी गांधी मैदान से शुरू हुआ था और आज भी लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया जा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय रहने की अपील की.

–

एमएनपी/पीएम