‘लोकतंत्र के लिए खतरनाक’, नसीरुद्दीन शाह की ‘दिमागी नक्सल’ टिप्पणी पर किरेन रिजिजू ने साधा निशाना

New Delhi, 29 अक्टूबर . केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने Actor नसीरुद्दीन शाह की हालिया टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की है. रिजिजू ने कहा कि वे Actor को पसंद करते थे, लेकिन उनका असली चरित्र उन्हें देरी से पता चला है.

Union Minister किरेन रिजिजू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो शेयर किया. रिजिजू ने पोस्ट में लिखा, “मुझे लगता था कि नसीरुद्दीन शाह एक ऑर्डिनरी एक्टर हैं. मैं उनका सम्मान करता था और उन्हें पसंद भी करता था. मुझे कभी पता ही नहीं था कि वह एक खतरनाक ‘अर्बन दिमागी नक्सल’ था.”

साथ ही, किरेन रिजिजू ने लिखा, “मुझे उसके असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला. India के लोकतंत्र के लिए अत्यंत हानिकारक है.”

रिजिजू की ओर से शेयर वीडियो में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, “मैं फक्र के साथ कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं. एंटी-नेशनल, टुकड़े-टुकड़े गैंग, जो करना है करके देख लो. देख लेंगे जोर कितना बाजुए कातिल में है.”

यह मामला तब सामने आया जब नसीरुद्दीन शाह ने Government पर तीखा हमला करते हुए एक वीडियो शेयर किया. Actor ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र Government की नीतियों की आलोचना की. उनका कहना है कि Government और उनके समर्थकों की ओर से उन जैसे आलोचकों को ‘एंटी-नेशनल’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसे नाम दिए जाते हैं.

नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो में कैमरे के सामने बात करते हुए खुद को ‘दिमागी Naxalite’ बताया. ‘दिमागी Naxalite’ शब्द का इस्तेमाल Prime Minister मोदी ने अगस्त में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान किया था.

उन्होंने कहा, “‘दिमागी Naxalite’ के अलावा, पता नहीं ‘चौकीदार’ ने मुझ जैसे लोगों को और क्या-क्या नाम दिए हैं, जैसे ‘राष्ट्र-विरोधी’, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ वगैरह. अगर इस देश में कोई ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ है, तो वह यह अवैध Government है.”

–

डीसीएच/