लॉस एंजिल्स में यूनिवर्सिटी के पास फायर‍िंग में दो लोगों की मौत, पुल‍िस ने कई को हिरासत में ल‍िया

लॉस एंजिल्स, 4 अक्टूबर . लॉस एंजिल्स में एक यूनिवर्सिटी कैंपस के पास बने शॉपिंग सेंटर में फायर‍िंग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घटना के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया.

न्यूयॉर्क पोस्ट की Saturday की रिपोर्ट के अनुसार, यह फायर‍िंग Friday रात 11 बजे के कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी प्लाजा में हुई. यह एक लोकप्रिय शॉपिंग सेंटर है, जो कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, नॉर्थ्रिज से करीब एक ब्लॉक की दूरी पर स्थित है.

न्यूयॉर्क पोस्ट के हवाले से स‍िन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि Police को बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की सूचना मिली थी. जब Police मौके पर पहुंची, तो वहां गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी.

फायर‍िंंग के बाद प्लाजा की एक इमारत के बाहर कई लोगों को हिरासत में लिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, हिरासत में लिए गए कई लोग फायर‍िंंग के समय पास के एक लाउंज के अंदर मौजूद थे.

स्थानीय टीवी स्टेशन केटीएलए के मुताबिक, लॉस एंजिल्स Police विभाग के लेफ्टिनेंट गाइ गोलन ने बताया कि मृतकों में एक युवक और एक युवती शामिल हैं. दोनों की उम्र 18 से 25 साल के बीच मानी जा रही है. गोलन ने बताया कि अधिकारी एक और संभावित पीड़ित की तलाश कर रहे हैं. केटीएलए के मुताबिक, Police घटनास्थल और उसके आसपास के इलाके में जांच कर रही है.

स्थानीय टेलीविजन स्टेशन केएसटीपी की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले सितंबर में अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के सबसे बड़े शहर मिनियापोलिस में भी गोलीबारी की घटना हुई थी. स्थानीय टीवी स्टेशन केएसटीपी के मुताबिक, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि संदिग्ध की भी मौत हो गई थी.

बताया गया कि संदिग्ध ने आत्महत्या कर ली थी. 2 सितंबर को स्थानीय समय के मुताबिक हुई इस फायर‍िंग में तीन Police अधिकारियों समेत छह अन्य लोग घायल हुए थे.

मिनियापोलिस शहर प्रशासन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया था कि स्थानीय समय के मुताबिक शाम करीब 4:36 बजे फायर‍िंंग की सूचना मिलने के बाद Police अधिकारियों को मौके पर भेजा गया.

Police अधिकारी एक ऊंची अपार्टमेंट बिल्डिंग में दाखिल हुए, जहां उन्हें घायल लोग मिले और गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दी. इसके बाद अधिकारी गोलियों की आवाज का पीछा करते हुए बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे. उस मंजिल पर धुंध जैसी स्थिति थी, जिससे साफ दिखाई देना मुश्किल हो रहा था. इस दौरान तीन Police अधिकारी घायल हो गए, जिनमें से दो को गोली लगी थी.

–

एवाई/एएस