लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने एफबीआई के आरोपों पर उठाए सवाल, कहा-भारत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा

अबोहर, 28 अगस्त . गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने अमेरिका की ओर से लॉरेंस पर लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें India की न्याय व्यवस्था और कानून पर पूरा भरोसा है. उनका मानना है कि लॉरेंस के खिलाफ चल रहे मामलों में अदालत जो भी फैसला करेगी, परिवार उसे स्वीकार करेगा.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने कहा कि उनका गांव तनाववाड़ी और तहसील व जिला फाजिल्का है. उन्होंने कहा कि फाजिल्का में उनके गांव से जुड़े जिस मामले की बात की जा रही है, उसमें First Information Report बंद हो चुकी है.

अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) एजेंसी के आरोपी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह India का मामला नहीं है बल्कि दूसरे देश से संबंधित है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में किसी व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगने या धमकी देने का मामला वहां की कानून-व्यवस्था से जुड़ा है और उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि यह सब जेल में बंद व्यक्ति द्वारा कैसे किया जा सकता है.

उन्होंने लॉरेंस के जेल से नेटवर्क चलाने के आरोपों पर भी सवाल उठाए. रमेश ने कहा कि लॉरेंस को एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में रखा गया है, जहां 24 घंटे जैमर और cctv कैमरों की निगरानी है. उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों को भी उससे मिलने की अनुमति आसानी से नहीं मिलती. ऐसे में जेल के अंदर से बड़े स्तर पर नेटवर्क चलाने के दावे उन्हें समझ से परे लगते हैं.

रमेश ने कहा कि India Government मजबूत है और किसी दूसरे देश के कहने मात्र से किसी व्यक्ति को India से ले जाना आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि मामला इतना गंभीर होता, जितना मीडिया में बताया जा रहा है, तो India के गृह मंत्री, विदेश मंत्री या Prime Minister की ओर से इस पर स्पष्ट प्रतिक्रिया जरूर आती.

India की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के संबंध में रमेश ने कहा कि देश की मौजूदा Government मजबूत है और ऐसी व्यवस्था में जेल से पूरा नेटवर्क संचालित करना आसान नहीं है. उन्होंने अमेरिका में स्कूलों में होने वाली गोलीबारी का जिक्र करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

सलमान खान से जुड़े विवाद पर रमेश ने कहा कि बिश्नोई समाज अहिंसा में विश्वास करता है और कानून को सर्वोच्च मानता है. उन्होंने कहा कि समाज के नियमों के अनुसार पेड़-पौधों और वन्यजीवों की रक्षा करना महत्वपूर्ण है. यदि सलमान खान गुरु महाराज के समाधि स्थल पर जाकर माफी मांगते हैं, तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है.

रमेश ने कहा कि हालांकि सलमान खान की ओर से अब तक ऐसी कोई पहल सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा कि सलमान क्या सोच रहे हैं और इस मामले में क्या कदम उठाना चाहते हैं, यह वही बेहतर बता सकते हैं.

पीएम