
बीजिंग, 18 अक्टूबर . चीनी Prime Minister ली छ्यांग ने ताशकंद में उज्बेक President शौकत मिरोमोनोविच मिर्जियोयेव से मुलाकात की.
इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में, चीनी President शी चिनफिंग और उज्बेक President मिर्ज़ियोयेव के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-उज़्बेकिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण ने नए परिणाम हासिल किए हैं. जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति का सामना करते हुए, चीन और उज्बेकिस्तान को एकजुट होकर और अधिक घनिष्ठ सहयोग करना चाहिए और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए. चीन उज्बेकिस्तान के साथ रणनीतिक संचार को मजबूत करने, एक-दूसरे के मूल हितों का दृढ़तापूर्वक समर्थन जारी रखने, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए इच्छुक है.
ली छ्यांग ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के Prime Minister अब्दुल्ला निगमातोविच अरिपोव के साथ वार्ता की.
ली छ्यांग ने कहा कि इस वर्ष अगस्त में चीनी President शी चिनफिंग और उज़्बेक President मिर्ज़ियोयेव के बीच हुई बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों के विकास की दिशा को और आगे बढ़ाया. अगले वर्ष चीन और उज्बेकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 35वीं वर्षगांठ है. चीन इस अवसर का लाभ उठाते हुए उज्बेकिस्तान के साथ पारंपरिक मित्रता को जारी रखने, Political आपसी विश्वास को गहरा करने, व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने और चीन-उज्बेकिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए तत्पर है, ताकि दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ मिल सके.
वार्ता के बाद, दोनों पक्षों ने व्यापार, शिक्षा, सीमा शुल्क, स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. यात्रा के दौरान, दोनों ने ई-कॉमर्स, जलवायु और मीडिया जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
Skip to content