
New Delhi, 18 नवंबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच से भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि देश एक “आर्थिक आपदा” की ओर बढ़ रहा है तथा बड़ी बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार सृजन और शिक्षा क्षेत्र की समस्याएं देश के विकास के सामने बड़ी बाधा बनी हुई हैं.
राहुल गांधी के बयानों की भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आलोचना की है. भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है.
अमेरिका के दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी ने Tuesday (स्थानीय समय) को कोलंबिया यूनिवर्सिटी में यह बात कही. वहां वे मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन द्वारा India के युवाओं से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे.
राहुल गांधी ने बातचीत के दौरान कहा, “सीधी बात यह है कि India एक आर्थिक आपदा की कगार पर खड़ा है. यही हकीकत है. आप इसे नजरअंदाज कर सकते हैं, मीडिया इसे नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन India में बेरोजगारी की एक बहुत बड़ी समस्या है. India की शिक्षा व्यवस्था में भी बहुत बड़ी समस्या है.”
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को लेकर निराशा जताने वाले कुछ युवा मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं और उन्होंने औपचारिक शिक्षा भी हासिल की है. युवाओं के बीच बढ़ती निराशा का मुख्य कारण यह है कि उन्हें अपना भविष्य उज्ज्वल नजर नहीं आ रहा है.
इसी बातचीत के दौरान, गांधी ने अपने “वोट चोरी” वाले आरोपों को फिर दोहराया और India निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर भी निशाना साधा.
उन्होंने कहा, “140 मिलियन (14 करोड़) लोग, जो 2024 में वोट दे सकते थे, उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया है. हम चुनाव आयोग से पूछते हैं, इन हालात में चुनाव को वैध कैसे माना जा सकता है? फिर भी, वे इस पर चुप हैं. चुनावी व्यवस्था में सुधार किए बिना कुछ नहीं होगा. हम इस पर काम कर रहे हैं. हमारे पास चुनावी धांधली के पुख्ता सबूत हैं.”
राहुल गांधी ने आगे कहा, “सिस्टम के भीतर के लोग डर के कारण हमसे बात कर रहे हैं. मुझे डर है कि अगर दबाव एक हद से ज्यादा बढ़ गया, तो Government इसके जवाब में हिंसा का सहारा ले सकती है. पहले डर का माहौल था, लेकिन अब लोगों ने डरना छोड़ दिया है. इसमें छात्र आंदोलन ने अहम भूमिका निभाई है.”
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राहुल गांधी भारत-विरोधी प्रचार (लीडर ऑफ एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा) के नेता बन गए हैं. India की प्रगति और भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनकी नफरत ही है, जिसकी वजह से वे जब भी विदेश जाते हैं, तो India के बारे में बुरा-भला कहते हैं!”
उन्होंने आगे कहा, “एक तरफ, जहां पूरी दुनिया मानती है कि India सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करती है, वहीं दूसरी तरफ राहुल India को ‘आर्थिक आपदा’ बताते हैं!”
–
ओपी/एएस
Skip to content