लिख कर रख लीजिए, रोहित और विराट ही भारत को वर्ल्ड कप दिलाएंगे: सुरेश रैना

Mumbai , 26 अक्टूबर . भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हैं, तो India के पास खिताब जीतने का बेहतरीन मौका होगा.

एक कार्यक्रम के दौरान सुरेश रैना ने ‘ ’ से कहा कि रोहित और विराट अभी भी टीम के अहम सदस्य हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि अगर दोनों आगामी वनडे विश्व कप में हिस्सा लेते हैं, तो ट्रॉफी India के पास आएगी.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 25 जून 1983 को कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2 अप्रैल 2011 को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को मात देकर टीम इंडिया ने अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता.

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि India ने लंबे इंतजार के बाद हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में सफलता हासिल की है. उन्होंने 1983 और 2011 वर्ल्ड कप जीत की याद दिलाते हुए दावा किया कि India तीसरा वनडे वर्ल्ड कप भी जीत सकता है.

रैना ने आत्मविश्वास के साथ कहा, “आप अभी कागज पर लिख लीजिए, रोहित और विराट ही India को वर्ल्ड कप दिलाएंगे.”

India के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेलने वाले सुरेश रैना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद फिलहाल परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. वह अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने बताया, “मैं अपनी जिंदगी का आनंद ले रहा हूं. मैं अपने बच्चों, अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहा हूं. मुझे यात्रा करना पसंद है. मैं बेटे के साथ छत पर खेलता हूं, उसे प्रैक्टिस पर लेकर जाता हूं. मेरा बेटा 6 साल का है, वो अभी से लेदर बॉल से प्रैक्टिस करता है. जब लेदर बॉल आपको लगती है, तो काफी चोट लगती है. मेरी उंगलियां भी इससे टूटी हैं, लेकिन मेरा बेटा अभी से इस गेंद से प्रैक्टिस कर रहा है. बच्चों को फोन के बजाय आउटडोर खेलना चाहिए.”

–

आरएसजी