
Mumbai , 9 अक्टूबर . Actress शीबा चड्ढा माइक्रो ड्रामा ‘लिखे जो खत तुझे’ में नजर आ रही हैं. Friday को Actress ने इसका हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की और इस प्लेटफॉर्म पर काम करने के अनुभव को भी शेयर किया.
Actress ने इंस्टाग्राम पर ‘लिखे जो खत तुझे’ की शूटिंग की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने अपने को-स्टार कुशा कपिला और प्रियांशु चटर्जी की तारीफ की. उन्होंने बताया कि वे दोनों कलाकारों के काम की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं.
Actress ने लिखा, “मेरे लिए यह कहानी पहली नजर में ही दिल को छू लेने वाली थी. कुशा कपिला के साथ काम कर बहुत खुशी हुई, जिन्हें मैं हमेशा से बहुत पसंद करती रही हूं और प्रियांशु चटर्जी के लिए भी यही बात कह सकती हूं. बाकी सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए साथ दिया. आप सभी को पूरे प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. खासकर हरी साड़ी के लिए कृपया हमें लिखते रहें.”
माइक्रो ड्रामा ‘लिखे जो खत तुझे’ 14-एपिसोड वाली सीरीज है. यह रिश्तों और खुद को पहचानने जैसे विषयों पर है. इसकी कहानी दो अलग-अलग शहरों में रहने वाली महिलाओं के बीच अनजाने में हुई पत्र-व्यवहार (पेन-पाल) की दोस्ती और उनकी भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है.
कहानी तब शुरू होती है जब एक महिला अपने पुराने दोस्त को पत्र भेजती है, लेकिन वह गलती से उस घर में रहने वाले किरायेदार तक पहुंच जाता है.
कहानी में कुशा कपिला Mumbai की एक युवती ‘अनीशा’ का किरदार निभा रही हैं, जो टूटे हुए रिश्ते के दर्द से गुज़र रही है. वहीं, शीबा चड्ढा Lucknow की एक विधवा ‘चारू’ के रूप में दिखेंगी, जो अपनी ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव से जूझ रही है. इनके अलावा, प्रियांशु चटर्जी भी इस मुख्य स्टारकास्ट का हिस्सा हैं.
सीरीज को ‘अंडरनीट’ द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसे कुशा कपिला और विमर्श राजदान ने सह-संस्थापक के रूप में शुरू किया था. यह सीरीज नम्रता वाधवानी द्वारा रची और लिखी गई है तथा राशी प्रिया नाहटा द्वारा निर्देशित है. यह सीरीज सितंबर/अक्टूबर 2026 में रिलीज हुई है.
–
एनएस/एएस
Skip to content