
यमन, 23 अक्टूबर . सऊदी अरब के लाल सागर के दक्षिणी हिस्से में हमले की शिकार हुई एक नौका में सवार 14 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. यमन में भारतीय दूतावास ने Friday को यह जानकारी दी.
यमन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”सभी 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और यमन में होदेदाह के आसपास मौजूद हैं. हम उनकी सलामती सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे.”
यमन के हूती विद्रोहियों ने Thursday को दावा किया कि सऊदी अरब ने लाल सागर के दक्षिणी हिस्से में जुकर द्वीप के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नौका को निशाना बनाया. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया के मुताबिक, यमन के सशस्त्र बल नौका पर सवार लोगों को बचाने के अभियान में जुटे.
सारेया ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा, “शुरुआती जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब ने जुकर द्वीप के पास भारतीय नागरिकों को ले जा रही नौका को निशाना बनाया. यमन के सशस्त्र बल बचाव अभियान चला रहे हैं.”
यह घटनाक्रम सऊदी अरब में दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर Wednesday रात हुए हमले के एक दिन बाद सामने आया है. भारतीय दूतावास ने Thursday को बताया कि इस हमले में मारे गए दो लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था, जबकि दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हुए हैं.
दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा, “सऊदी अधिकारियों ने हमले में भारतीय नागरिक की मौत और दो अन्य भारतीयों के घायल होने की जानकारी दी है. हम घटना से जुड़ी अधिक जानकारी जुटा रहे हैं और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं.” उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
India ने Thursday को सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की. विदेश मंत्रालय ने दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सऊदी अरामको के पूर्वी प्रांत स्थित शैबह तेल क्षेत्र पर 21 अक्टूबर को हुए हमलों का विशेष रूप से उल्लेख किया.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि रियाद में भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव मदद मुहैया कराएगा. मंत्रालय ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के मामले में India के समर्थन को दोहराया.
बयान में कहा गया, “हम एक बार फिर दोहराते हैं कि आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए. हम सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की जनता और Government के साथ खड़े हैं, और उम्मीद करते हैं कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी.”
–
एवाई/एबीएम
Skip to content