
Mumbai , 18 अक्टूबर . कोरियोग्राफर और एक्टर टेरेंस लुईस ने दिल्ली के लाल किले में 103 साल पुरानी श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में भक्ति गीत ‘जगदंबे रानी’ पर परफॉर्म किया. इस मौके पर उनके साथ सिंगर-कंपोजर जोड़ी अमोल-अभिषेक भी मौजूद रही. दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता के साथ स्टेज शेयर करना टेरेंस के लिए यादगार रहा.
टेरेंस लुईस ने कहा, ”लाल किले में 103 साल पुरानी श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला के दौरान परफॉर्म करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था. कुछ पल ऐसे होते हैं, जब आपको महसूस होता है कि आप जो कर रहे हैं, वह सिर्फ एक परफॉर्मेंस से कहीं बढ़कर है. मेरे लिए यह भी ऐसा ही एक पल था.”
उन्होंने आगे कहा, ”हजारों लोगों के सामने खड़े होकर एनर्जी महसूस करना और भक्ति गीत ‘जगदंबे रानी’ से लोगों को जुड़ते देखना मेरे लिए बेहद भावुक करने वाला था. एक परफॉर्मर के तौर पर ऐसे पल लंबे समय तक याद रहते हैं.”
टेरेंस ने कहा, ”Gujarat में नवरात्रि के दो कार्यक्रमों के बाद दिल्ली आकर यहां के दर्शकों का प्यार और उत्साह देखना अच्छा अनुभव रहा. जब आप इतने बड़े जनसमूह के सामने ‘जगदंबे रानी’ जैसा गाना परफॉर्म करते हैं, तो लोगों के साथ एक खास जुड़ाव महसूस होता है. यह सिर्फ गाने या डांस करने के बारे में नहीं है, बल्कि उस भावना का हिस्सा बनने के बारे में है, जिसे इतने सारे लोग एक साथ महसूस करते हैं.”
कोरियोग्राफर ने कहा, ”दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता के साथ स्टेज शेयर करने से यह शाम मेरे लिए और भी यादगार बन गई. उन्होंने मेरी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और फिल्म ‘आज का महिषासुर’ की सफलता की कामना की. जब कोई अहम पद पर बैठा व्यक्ति आपके काम की तारीफ करता है और आपका साथ देता है, तो इससे पूरी टीम को मोटिवेशन और कॉन्फिडेंस मिलता है. मैं उनकी तरफ से मिले प्यार और प्रोत्साहन के लिए दिल से आभारी हूं.”
टेरेंस ने कहा, ”इस सफर का सबसे अच्छा हिस्सा संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी फिल्म को लोगों तक पहुंचाने का मौका मिलना रहा है. ‘आज का महिषासुर’ ने दर्शकों से व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर दिया है.”
धीरज कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आज का महिषासुर’ को गौरांग ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में टेरेंस लुईस के अलावा पद्मिनी कोल्हापुरे, तिग्मांशु धूलिया, अभिमन्यु सिंह, नीरज सूद, खुशाली कुमार, हिमानी शिवपुरी और चंदन रॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे.
फिल्म के भक्ति गीत ‘जगदंबे रानी’ को अमोल-अभिषेक ने कंपोज किया है. इसके बोल अभिषेक टैलेंटेड ने लिखे हैं, जबकि देव नेगी, दिव्य कुमार, अमोल श्रीवास्तव और अभिषेक टैलेंटेड ने इसे अपनी आवाज दी है.
–
पीके/एबीएम
Skip to content