लालबाग हादसे पर सुरक्षा ऑडिट जरूरी, पीड़ित परिवारों को मिलेगा न्याय : शायना एनसी

Mumbai , 20 सितंबर . Mumbai के लालबाग में एक गणपति पांडाल के पास करंट फैलने से दो लोगों की मौत के मामले पर शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने दुख जताया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

शायना एनसी ने से बात करते हुए कहा, “सुरक्षा ऑडिट और फायर ऑडिट की जरूरत है. हमारी मांग है कि जांच के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा”

Mumbai में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार के हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शायना एनसी ने युवाओं से अपील की है कि वे सड़कों पर सावधानी बरतें. उन्होंने कहा, “जल्दबाजी में नुकसान ही होता है. मुझे उम्मीद है कि युवा पीढ़ी यह समझेगी कि रेसिंग और तेज गाड़ी चलाने से कभी-कभी जान भी जा सकती है. गाड़ी चलाते समय कृपया सावधानी बरतें. दुर्घटनाएं तो होती ही हैं लेकिन अगर लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से कोई दुर्घटना होती है, तो उसे निश्चित रूप से टाला जा सकता है.”

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की खुदकुशी के मामले पर शायना एनसी ने कहा कि किसी भी बड़े शिक्षण संस्थान में इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “चाहे आईआईटी हो या कोई भी बड़ा संस्थान, उम्मीद यही की जाती है कि जब कोई आत्महत्या होती है, तो उसकी जांच होनी चाहिए और मामले की तह तक जाना चाहिए. किसी भी बच्चे की जान जाने पर, चाहे कारण कुछ भी हो, उसकी जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.”

वहीं, Prime Minister Narendra Modi द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान मंच से एक बुजुर्ग माता को कुर्सी देने के लिए कहने वाले मानवीय बयान का कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मजाक उड़ाए जाने पर शायना एनसी ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, “यह ‘छात्रों की गूंज’ नहीं है. यह झूठ की आवाज है. राहुल गांधी सिर्फ अफवाहें फैलाते हैं और Prime Minister का अपमान करते हैं. Prime Minister की मां के बारे में उन्होंने जो कहा, वह बेहद शर्मनाक था. अगर आप Prime Minister और उनके पद की गरिमा का सम्मान नहीं कर सकते हैं तो आप एक सौ चालीस करोड़ जनता का सम्मान कैसे करेंगे.”

विभिन्न राज्यों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के विरोध पर शायना एनसी ने कहा, “एसआईआर क्या है? चुनाव आयोग हर कुछ सालों में एक सफाई प्रक्रिया चलाता है. इसमें डुप्लिकेट वोटर, घुसपैठिए या ऐसे लोग हो सकते हैं जो अब वहां नहीं रहते. यह एक सफाई प्रक्रिया है. अगर आप यह सफाई नहीं चाहते हैं, तो आप सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. अगर आप आने वाले दिनों में निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, तो चुनाव आयोग की स्वतंत्र प्रक्रियाओं पर भरोसा करें. अगर आपको कोई आपत्ति है, तो शिकायत दर्ज करें.”

पीआईएम/पीएम