लालबागचा राजा दर्शन के बाद ट्रोल हुए गोविंदा, राखी सावंत ने दी सुनीता संग रहने की नसीहत

Mumbai , 24 सितंबर . Actor गोविंदा हाल ही में गणेश उत्सव के दौरान अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ Mumbai के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे, जिसके बाद social media पर उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा. अब Thursday को Actress राखी सावंत ने भी उन्हें सुनीता आहूजा के साथ रहने की सलाह दे डाली.

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर Actor को को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से दूरी बनाने के लिए कहा. राखी सावंत कहती हैं, “अरे गोविंदा जी क्या हो गया आपको. आप Mumbai के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में कोमल को लेकर गए, जो कि बहुत गलत था. आपको तो अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ जाना चाहिए था, जिनके साथ आपने अपनी आधी जिंदगी गुजार डाली. आप मेरे इतने अच्छे मित्र हैं, इसलिए मैं आज तक आपका साथ दे रही थी, लेकिन इस बार तो मुझे भी आप गलत लगे.”

राखी सावंत ने गोविंदा से पूछा कि वे अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को प्रसिद्ध लालबागचा राजा के यहां क्यों लेकर नहीं गए. उन्होंने कहा, “आपको पत्नी सुनीता को साथ में ले जाना था. ऐसे दोनों लोग अलग अलग दर्शन कर रहे हो, अच्छा नहीं लगता है. आप कुछ भी कर लो, लेकिन सुनीता आहूजा जी आपको कभी अकेला नहीं छोड़ेगीं. आप उनके साथ में हमेशा रहेंगे और ये कौन है कोमल. ठीक है अगर Actress है, तो उसे साइड में रखिए.”

उन्होंने कोमल के बारे में कहा, “गोविंदा जी आप क्यों कोमल के साथ घूम रहे हो, कौन है वो. आप अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर घूमो ना कितनी प्यारी हैं, उन्होंने आपके साथ इतने साल बिता दिए, आपके बच्चों को पाला और अच्छी परवरिश दी. आपका दिल बहुत बड़ा है. ठीक है अब सुनीता आहूजा जी भी शांत हो गई हैं. सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाता है, तो उसे भूला नहीं कहते हैं.”

एनएस/