
नई दिल्ली, 7 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप Prime Minister, India रत्न लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिवस पर दीपावली के पावन दिन 8 नवंबर यानी Sunday को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी.
यह अवसर उनके प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण, संगठनात्मक योगदान और सार्वजनिक जीवन में उनकी लंबी यात्रा को स्मरण करने का होगा.
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, लालकृष्ण आडवाणी की सुपुत्री प्रतिभा आडवाणी और Union Minister व भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे पूजा एवं हवन के साथ होगा. इसके पश्चात लालकृष्ण आडवाणी के प्रमुख भाषणों और उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित लगभग 20 मिनट का विशेष वीडियो प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही, उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों और उनके योगदान पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए संबोधनों के वीडियो का भी प्रस्तुतीकरण होगा. इसके बाद प्रतिभा आडवाणी और Union Minister पीयूष गोयल अपने विचार व्यक्त करेंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और India रत्न लालकृष्ण आडवाणी के राष्ट्र और पार्टी के प्रति योगदान को स्मरण करेंगे. कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ होगा.
भारतीय जनता पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं, मार्गदर्शकों और मनीषियों के योगदान, विचारों एवं संगठन के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं का सदैव सम्मान करती है. पार्टी का हमेशा से मानना रहा है कि ऐसे महान व्यक्तित्वों का जीवन और उनकी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. भाजपा उनकी विरासत को संजोते हुए उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content