लालकिला ब्लास्ट केस: Supreme Court ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज मामलों को दिल्ली की एनआईए कोर्ट में किया ट्रांसफर

New Delhi, 16 नवंबर . Supreme Court ने Monday को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को मांग को स्वीकार कर लिया. अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर और Haryana में दर्ज दो मामलों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट स्थित विशेष एनआईए अदालत में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है.

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की बेंच ने Monday को एनआईए एक ट्रांसफर याचिका को मंजूरी दी. इसके तहत जम्मू-कश्मीर और Haryana से दो मामलों को स्थानांतरित किया जाएगा. माना जा रहा है कि ये मामले पिछले साल लालकिला मेट्रो स्टेशन पर हुए बम विस्फोट के पीछे की एक बड़ी साजिश यानी ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ से जुड़े हैं. Supreme Court ने तीन First Information Report को भी एक साथ जोड़कर सुनवाई करने की अनुमति दी है.

एनआईए ने दलील दी थी कि तीनों First Information Report लाल किला ब्लास्ट के पीछे कथित बड़े ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ और साजिश से जुड़ी हैं. एजेंसी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, Haryana और दिल्ली में फैले कथित ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ की साजिश की जांच में ये मामले आपस में जुड़े हैं.

बता दें कि 10 नवंबर 2025 को लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के पास एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें 13 लोगों ने जान गंवाई. जांच में पता चला कि कार को फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का डॉ. उमर नबी चला रहा था. धमाके में उमर नबी की भी मौत हुई थी. एनआईए ने आरोप लगाया कि इन धमाके के पीछे डॉक्टरों सहित पढ़े-लिखे पेशेवरों का एक ”व्हाइट-कॉलर’ नेटवर्क है.

एनआईए ने सितंबर में कुल 12 आरोपियों के खिलाफ 75,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी. जांच एजेंसी के मुताबिक, इस धमाके का मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी था, जो खुद आत्मघाती हमलावर था और धमाके में मारा गया था. उसका नाम भी चार्जशीट में शामिल है.

–

डीसीएच/