
Lucknow, 7 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के महराजगंज से Wednesday को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां social media पर रातों-रात मशहूर होने, लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने का खुमार एक युवक पर इस कदर हावी हुआ कि उसने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर डाला.
युवक ने भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कैम्प को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से ब्लास्ट करते हुए दिखाया और इस सनसनीखेज वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया.
जैसे ही यह भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो social media पर वायरल हुआ, Police और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए Police टीम ने फौरन डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फैयाज अहमद को दबोच लिया.
Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया और उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान फैयाज के रूप में हुई है. Police की ओर से अभियुक्त के खिलाफ चालान कर उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है.
वहीं, Police प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि social media पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में शांति भंग करने या सुरक्षा बलों पर अभद्र/भ्रामक सामग्री बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
एक दूसरा मामला Wednesday को Gujarat से सामने आया, जहां Ahmedabad Police की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने फेसबुक के जरिए एक बुजुर्ग व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 24 लाख रुपए की उगाही करने के आरोप में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोटाद जिले के ठींकवाड़ी गांव निवासी अल्पेश सोलंकी के रूप में हुई. Police ने उसके पास से 1 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं, जो कथित तौर पर उगाही के ताजा प्रयास के दौरान शिकायतकर्ता से लिए गए थे. Police के अनुसार, यह मामला 5 अक्टूबर की रात को सामने आया, जब आनंदनगर Police थाने को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक गिरोह ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके बेटे को ब्लैकमेल कर उनसे काले रंग के बैग में 1 लाख रुपए ले लिए हैं.
सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित Police अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. Police उपायुक्त (जोन-7) शिवम वर्मा ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा इलाके में कड़ी नाकाबंदी करने के आदेश दिए.
Police उपनिरीक्षक एचडी वाघेला के नेतृत्व में एलसीबी जोन-7 की टीमों ने एसजी हाईवे पर व्यापक गश्त और वाहनों की जांच शुरू की. विशेष सूचना के आधार पर Police ने कंट्रोल रूम से मिले हुलिए से मेल खाने वाले एक व्यक्ति को कर्णावती ब्रिज के नीचे काले बैग के साथ छिपा हुआ पाया. Police ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 1 लाख रुपए नकद बरामद किए.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content