लव-कुश समाज की एकता से बिहार के समृद्धि का रास्ता खुलेगा: सीएम सम्राट चौधरी

Patna, 20 सितंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Sunday को Patna के बापू सभागार में आयोजित लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया और बिहार की गौरवशाली विरासत, शिक्षा, संस्कृति तथा विकास को लेकर अपने विचार साझा किए.

सीएम सम्राट चौधरी ने लव-कुश समाज के सामाजिक और Political सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि 1992, 1993 और 1994 में पहले कुर्मी चेतना रैली और कुशवाहा सम्मेलन हुए तथा बाद में दोनों समाजों ने मिलकर लव-कुश सम्मेलन किया. उन्होंने इसकी शुरुआत करने वाले नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि 1994 के बाद इसका Political स्वरूप विकसित हुआ और समता पार्टी तथा जनता दल (यूनाइटेड) के माध्यम से यह आगे बढ़ता रहा.

उन्होंने कहा कि आज विकसित India और समृद्ध बिहार की कल्पना को साकार करने की जरूरत है. Prime Minister Narendra Modi ने विकसित India का संकल्प लिया है, वहीं नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार की कल्पना की है. उन्होंने कहा कि लव-कुश समाज किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि न्याय के साथ आगे बढ़ते हुए बिहार की समृद्धि का रास्ता खोलना चाहता है.

सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के ऐतिहासिक गौरव का उल्लेख करते हुए चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक और नालंदा की विरासत को याद किया. उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने देश और दुनिया को गौरवशाली इतिहास दिया है. उन्होंने दावा किया कि नालंदा के प्राचीन क्षेत्र में अभी भी बड़े हिस्से की खुदाई बाकी है और यह विरासत बिहार की प्राचीन सभ्यता एवं ज्ञान परंपरा का प्रतीक है.

Chief Minister ने बिहार की अर्थव्यवस्था में हुए बदलाव का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि बिहार और Jharkhand के अलग होने के बाद राज्य के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती थी, लेकिन 2005 के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था और आधारभूत संरचना में व्यापक बदलाव आया. उन्होंने कहा कि आज बिहार का बजट Jharkhand के बजट से लगभग दोगुना है. शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में नए डिग्री कॉलेज खोले गए हैं और 700 मॉडल स्कूल बनाए गए हैं.

उन्होंने ‘विद्यार्थी साथी ऐप’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें 75 हजार शिक्षकों को जोड़ा गया है. उनके अनुसार, रात में पढ़ने वाले बच्चों को भी इस व्यवस्था के माध्यम से शिक्षक उपलब्ध कराए जा रहे हैं. सीएम सम्राट चौधरी ने पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के विकास की योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बोधगया में भव्य कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा. साथ ही, वाल्मीकिनगर में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से लव-कुश पार्क का निर्माण शुरू किया गया है.

Chief Minister ने कहा कि बिहार की समृद्धि के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने एकता का उदाहरण देते हुए कहा कि पांचों उंगलियां बराबर नहीं होतीं, लेकिन जब वे मुट्ठी बनती हैं तो एकता की ताकत का प्रतीक बन जाती हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्धि और विकास के लिए Government सबको साथ लेकर आगे बढ़ेगी.

एमएनपी/डीकेपी