लवलीना बोरगोहेन पर गर्व, वह देश की लड़कियों की आदर्श हैं: बीएफआई प्रेसिडेंट अजय सिंह

New Delhi, 2 अक्टूबर . धाकड़ मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 में Friday को देश के लिए गोल्ड मेडल जीता. लवलीना ने 75 किग्रा के फाइनल मुकाबले में चीन की बाओ जियाई को हराकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता. लवलीना की सफलता पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने बधाई दी है.

अजय सिंह ने से बात करते हुए कहा, “यह बहुत मुश्किल मैच था. मैं बहुत खुश हूं. यह सच में एक ऐतिहासिक जीत है. लवलीना दो एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर हैं. मुझे उन पर बहुत, बहुत गर्व है. उन्होंने आज इतने शानदार रणनीतिक अंदाज में बॉक्सिंग की कि उसे देखना बहुत अच्छा लगा. वह आज पूरे देश की लड़कियों के लिए एक बहुत बड़ी रोल मॉडल हैं.”

लवलीना ने चीनी मुक्केबाज बाओ जियाई को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर गोल्ड मेडल जीता. पिछली बार भी लवलीना एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन तब गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई थीं और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था. इस बार लवलीना ने धैर्य और आक्रामकता के साथ चीनी मुक्केबाज को करारी शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही लवलीना बोरगोहेन एशियन गेम्स में मैरी कॉम के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली India की दूसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं.

लवलीना के लिए यह एक ऐतिहासिक डबल है. वह एशियन गेम्स के इतिहास में India की तरफ से गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर हैं.

इससे पहले, मैरी कॉम एशियन गेम्स बॉक्सिंग में 2 मेडल जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला थीं. उन्होंने 2014 और 2010 में क्रमशः एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

लवलीना बोरगोहेन Friday को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में इस गोल्ड मेडल ने उनका जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार बना लिया है.

–

पीएके