
ललितपुर, 29 सितंबर . ललितपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र चौका बाग में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने Monday देर रात पांच युवकों ने मिलकर पत्थरों और चाकुओं से गोदकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने किसी बात पर कुछ युवकों में आपसी में वाद विवाद हो गया. इसके बाद पांचों युवकों ने पहले पत्थरों से भूपेंद्र अहिरवार को मारा उसके बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया. अंग्रेजी शराब की दुकान के अंदर युवक जान बचाने दौड़ा, वहां जाकर भी आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा. सूचना पर पहुंची Police ने युवक को उपचार मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
अपर Police अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि Monday की रात्रि लगभग 9:24 बजे पीआरवी पर अज्ञात व्यक्ति के साथ चौका बाग स्थित शराब की दुकान के सामने मारपीट कर घायल कर देने की सूचना मिली.
सूचना मिलते ही तत्काल पीआरवी द्वारा घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान भूपेंद्र अहिरवार उर्फ छोटू निवासी मसौरा कला के रूप में हुई है. घटनास्थल पर उच्चाधिकारी, थाना Police एवं फील्ड यूनिट टीम मौके पर मौजूद हैं. साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है. Police द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
अपर Police अधीक्षक ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. एक आरोपी पुण्य प्रताप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन किया गया है. शीघ्र ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. हत्या की असली वजह भी पता लगाई जा रही है.
–
ओपी/पीएम
Skip to content