लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Mumbai , 2 सितंबर . केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में युवाओं को शासन से जोड़ने की पहल तेज हो गई है. सचिव भानु प्रभा ने कहा कि उपGovernor द्वारा 22 अगस्त को लॉन्च किए गए एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल के जरिए युवा 25 विभागों में 3 महीने की इंटर्नशिप कर सकते हैं, जिसमें 5,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड और अनुभव प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा, ताकि वे सरकारी कामकाज को करीब से समझें और विकसित लद्दाख के विजन में योगदान दे सकें.

लद्दाख की सचिव भानु प्रभा ने कहा, “जैसा कि आप सबको पता है, 22 अगस्त को उपGovernor (विनय कुमार सक्सेना) ने एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल लॉन्च किया था. उनका उस दिन भी यह कहना था और जैसा कि उनका हमेशा विजन रहा है कि Prime Minister मोदी का एक सपना है कि 2047 तक हम एक विकसित India को उभरते हुए देखें, मगर हमारे उपGovernor साहब चाहते हैं कि हम 2047 का इंतजार न करें, बल्कि एक विकसित India उससे बहुत पहले हमारे सब के सामने उभरता हुआ आए. वह तभी हो पाएगा अगर हमारे लद्दाख का युवा प्रशासन के साथ जुड़े, हमारे यहां की कम्युनिटी हमारे साथ जुड़े और हम सब मिलकर विकसित लद्दाख की तरफ एक यात्रा शुरू करें.”

उन्होंने आगे कहा कि उसी विजन को ध्यान में रखते हुए उपGovernor ने 22 अगस्त को एक इंटर्नशिप पोर्टल के बारे में हम सबको बताया था. एक इंटर्नशिप अवसर हम लद्दाख के सभी युवाओं को ऑफर करना चाहते हैं, जहां पर वह प्रशासन के साथ जुड़कर हमारे 25 अलग-अलग विभागों के साथ जुड़कर 3 महीने की इंटर्नशिप हमारे साथ कर सकते हैं. वह उनकी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से या पहले के काम के अनुभव के हिसाब से हर युवा 5 विभागों के लिए ऑप्ट कर सकता है, प्रेफरेंस दे सकता है. उन 5 विभागों में से जहां पर भी उसके लिए उचित रोल हो पाएगा, विभाग उसे ऑफर करेगा.

भानु प्रभा ने आगे कहा कि हम साथ ही साथ चाहते हैं कि उनको इस इंटर्नशिप का थोड़ा फाइनेंशियल फायदा भी हो, इसीलिए 5,000 का मासिक स्टाइपेंड भी इसके लिए निर्धारित किया गया था. मैं आप सब के द्वारा आज के लद्दाख के युवा को फिर यही अपील करना चाहूंगी कि इसकी आखिरी तारीख 6 सितंबर है. आप सब कृपया इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. एक बहुत अच्छा मौका है.

उन्होंने आगे कहा कि इससे हमें भी फायदा होगा, हमें भी पता चलेगा कि समुदायों की क्या मांगें हैं, समुदाय को क्या चाहिए, और किस तरह से हम उनको बेहतर सुविधा दे सकते हैं. युवाओं को भी अनुभव मिलेगा. वह देख पाएंगे बहुत ही करीब से कि कोई भी विभाग, कोई भी प्रशासन, किस तरह काम करता है, और हमारे लिए क्या मुश्किलें होती हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि जैसा हमारे एलजी का विजन है कि मिलकर कम्युनिटी और युवा हैं और उसके साथ-साथ यहां का जो प्रशासन है, हम बहुत ही जल्द एक विकसित लद्दाख की तरफ बढ़ पाएंगे अगर हम सब मिलकर चलेंगे.

एबीएम