
Mumbai , 28 सितंबर . Actor अनिल कपूर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि महान गायिका लता मंगेशकर उनके फिल्मी सफर का हिस्सा बनीं.
एक्टर ने मशहूर सिंगर की एक फोटो शेयर करते हुए अपने ऑफिशियल हैंडल पर लिखा कि लता जी की आवाज कई पीढ़ियों के साथ रही है और मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि यह मेरे सफर का भी हिस्सा बनीं. उनके जन्मदिन पर उन्हें, उनके संगीत और उन सभी खूबसूरत यादों को याद कर रहा हूं.
एंटरटेनमेंट और म्यूजिक इंडस्ट्री के दूसरे लोगों ने भी social media पर लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया.
सिंगर कुमार सानू ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर लिखा, “लता दीदी आपकी आवाज ने हर दिल को छुआ और उन भावनाओं को अर्थ दिया जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मैं आपको सुनकर और आपसे सीखकर बड़ा हुआ और मुझे आपके साथ गाने का सम्मान मिला. एक ही म्यूजिकल दौर का हिस्सा होना और आपके साथ गानों में अपनी आवाज देना एक ऐसी याद है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा.”
सिंगर रूप कुमार राठौड़ ने India रत्न लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि उनकी आवाज संगीत से कही ज्यादा थी. यह एक ऐसी भावना थी जिसने पीढ़ियों को छुआ और जो लाखों दिलों में आज भी जिंदा है. एक ऐसी महान हस्ती जिनकी धुनें हमेशा India की आत्मा का हिस्सा रहेंगी. आपकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी.
नितिन मुकेश ने महान सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हर पल मैं आपको साक्षात सुनने के लिए तरसता हूं. जब तक हम फिर से नहीं मिलते, तब तक भगवान आपके संगीत का आनंद लें.
‘आएगा आनेवाला’, ‘लग जा गले’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘अजीब दास्तां है ये’, ‘तेरे बिना जिंदगी से’, ‘तुझे देखा तो’, ‘हमको हमीसे चुरा लो’, ‘जिया जले’ और ‘लुका छुपी’ जैसे यादगार गानों के लिए मशहूर लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था.
–
डीकेएम/
Skip to content