लखीसराय में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल; कई गिरफ्तार

लखीसराय, 8 नवंबर . बिहार के लखीसराय जिले में Sunday सुबह छापेमारी करने गई नगर थाना Police की टीम पर ग्रामीणों के बीच मौजूद असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. इस दौरान उपद्रवियों ने Policeकर्मियों पर जमकर पथराव किया और Police के दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. हमले में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई), एक महिला Policeकर्मी और दो अन्य सिपाही घायल हो गए. घायल Policeकर्मियों को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया. Police ने मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है.

घटना बालगुदर गांव के सहनी टोला की है. Police के मुताबिक, Sunday सुबह नगर थाना की Police टीम को सूचना मिली थी कि गांव के काली स्थान के पास कुछ लोग नशे की हालत में हंगामा कर रहे हैं. वहां अवैध शराब का भंडारण होने के साथ जुआ खेलने की भी सूचना मिली थी.

इसके बाद Police अधिकारियों को जानकारी देकर एक टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची. Police टीम काली मंदिर से कुछ दूरी पहले वाहन छोड़कर पैदल आगे बढ़ी. इसी दौरान Police को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और ‘मारो-मारो’ का शोर मचाते हुए Policeकर्मियों पर हमला कर दिया. Police ने दो लोगों को पकड़ भी लिया था, लेकिन उपद्रवियों ने उन्हें छुड़ा लिया. इसके बाद करीब 200 लोगों की भीड़ जुट गई और Police टीम पर पथराव शुरू कर दिया. इस हमले में एसआई त्रिभुवन ठाकुर के सिर में चोट आई है. इसके अलावा एक महिला constable और दो अन्य Policeकर्मी भी घायल हुए हैं. पथराव में Police के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के संबंध में एक Police अधिकारी ने बताया कि Police टीम सूचना का सत्यापन करने और कार्रवाई करने पहुंची थी. Policeकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवियों ने हमला जारी रखा.

उन्होंने आरोप लगाया कि हमला सुनियोजित तरीके से किया गया था. Police अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद कार्रवाई करते हुए कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. Police आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज के आधार पर भी हमले में शामिल लोगों की पहचान कर रही है. Police ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही, निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी और शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

–

एमएनपी/