
Lucknow, 28 अगस्त . रक्षाबंधन पर Chief Minister आवास का आंगन बेटियों की चहलकदमी से Friday को उस समय खिलखिला उठा, जब ‘बिटिया और बहना-यूपी का गहना’ स्नेह बंधन कार्यक्रम एक अविस्मरणीय आयोजन बन गया. स्कूली बच्चियों ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर भरोसे और विश्वास का रिश्ता प्रदर्शित किया तो Chief Minister ने भी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संकल्प दोहराया.
रक्षाबंधन पर Friday को आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister को बच्चियों ने राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का भाव प्रकट किया. तो सीएम ने भी बच्चियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन पर स्नेह बरसाया. उन्हें आशीर्वाद व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान समूचा माहौल भावुकता और अपनत्व से भर गया. संवाद के दौरान भी बच्चियों के चेहरे पर Chief Minister के प्रति स्नेह, अपनत्व व विश्वास झलक रहा था.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह श्रद्धा, प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. Government बहनों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित कर आधी आबादी के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने बच्चियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश Government उनकी शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत है. बेटियां परिवार ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश की शक्ति हैं. उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना और उनके सपनों को पंख देना Government की प्राथमिकता है. उन्होंने बच्चियों से खूब मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.
इस अवसर पर बच्चियों ने Chief Minister को स्नेह की डोर बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की. Chief Minister ने भी बच्चियों को आशीर्वाद व उपहार प्रदान किए. छात्राओं ने Chief Minister के साथ संवाद भी किया, जिससे पूरा वातावरण पारिवारिक आत्मीयता से भर उठा. राखी के इस पवित्र धागे में जहां बहनों का स्नेह और विश्वास था, वहीं Chief Minister की ओर से बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के प्रति संकल्प का भाव भी दिखाई दिया. रक्षाबंधन के इस अवसर पर स्नेह, सुरक्षा और विश्वास का यह रिश्ता सामाजिक संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा.
स्नेह बंधन के इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मलिहाबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर गोसाईगंज, India स्काउट एंड गाइड्स, द संस्कृति स्कूल, अटल आवासीय विद्यालय मोहनलालगंज, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, Lucknow पब्लिक कॉलेज ए-ब्लॉक राजाजीपुरम समेत अनेक विद्यालयों की छात्राएं मौजूद रहीं.
अद्रिका, अर्पिता, अंशिका, जाह्नवी, अंकिता, कोमल, आरोही, खुशी, दिव्या, अनायसा, स्तुति, तंजीम फातिमा आदि ने Chief Minister को तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधी. Chief Minister ने बच्चियों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की. फ्रेंड्स ऑफ योगी परिवार की वालंटियर्स ने भी Chief Minister को राखी भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं.
Chief Minister ने स्कूली बच्चियों से संवाद भी किया. शैल कुमारी, अनन्या, समृद्धि वर्मा, आयशा बानो, वैष्णवी पाल, दिव्या, अभिलाषा सिंह, आराध्या, श्रेयसी, सृजा, अग्रिमा, माही, याशिका, अनंशी, सुकैना आदि ने Chief Minister से संवाद किया और उनसे प्रश्न भी किए. Chief Minister सभी प्रश्नों के उत्तर दिए. उन्होंने संस्कृति स्कूल की बच्ची अनायसा भार्गव को ऑटोग्राफ भी दिया.
Chief Minister ने बच्चियों संग सेल्फी भी ली और फोटो भी खिंचवाई. Chief Minister के साथ फोटो खिंचवाकर सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था. उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर की कक्षा- 8 की छात्रा नंदिनी ने सीएम को अपने हाथ से बनाया रक्षाबंधन बधाई कार्ड भेंट किया.
–
विकेटी/एसके
Skip to content