
Lucknow, 6 सितंबर . उत्तर प्रदेश की राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. Police ने भाई सौरभ श्रीवास्तव की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Police के अनुसार, Sunday को डायल-112 पर मकान मालिक द्वारा सूचना दी गई कि उनके किरायेदार हिमांशु श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी रश्मि की मृत्यु होने की जानकारी दी है. सूचना मिलते ही Police टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
जांच के दौरान हिमांशु श्रीवास्तव, जो वर्तमान में सूचना अधिकार प्रकोष्ठ, डालीगंज, कमिश्नरेट Lucknow में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं, अपने घर पर मौजूद मिले. Police के मुताबिक पूछताछ के दौरान उन्होंने घटना के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी.
Police को घर के अंदर रश्मि (40) का शव फर्श पर पड़ा मिला. शव के सिर के आसपास खून के निशान पाए गए, जिसके बाद मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ. घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. Police उपायुक्त (मध्य) ने भी मौके का निरीक्षण किया.
Police ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है.
Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
एएमटी/
Skip to content