लखनऊ में लगे विवादित पोस्टर पर भड़की सपा, कहा-अखिलेश की लोकप्रियता से घबराई भाजपा

Lucknow, 18 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow के 1090 चौराहे समेत कई प्रमुख स्थानों पर ‘सनातन रक्षा संगठन’ ने विवादित पोस्टर लगाए हैं. इन पोस्टरों में Samajwadi Party और कांग्रेस के नेताओं के साथ माफिया और गैंगस्टर्स की तस्वीरें लगाई गई हैं.

पोस्टर में माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, सपा नेता आजम खान, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई लोगों की तस्वीरें हैं. इन सभी को पोस्टर में “सनातन India के विरोधी रावण” और “सनातन India का दुश्मन” बताया गया है. इसे लेकर Samajwadi Party के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई. सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर इन पोस्टरों को फाड़ दिया.

इस पूरे मामले पर Samajwadi Party ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताया है. अयोध्या से Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा की घबराहट बढ़ रही है. इसलिए वो ऐसी चीजें करवा रही है.

अवधेश प्रसाद ने कहा, “भाजपा अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता को लेकर चिंतित है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, उनकी घबराहट बढ़ती जा रही है. इसीलिए पोस्टर, झूठे बयानों और गुमराह करने वाले दावों के जरिए ऐसी हरकतें की जा रही हैं. हालांकि, उनकी ये सारी कोशिशें नाकाम रहेंगी. जनता सब समझती है.”

वहीं, Lucknow में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सनातन रक्षा संगठन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह संगठन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है. फखरुल हसन ने कहा, “ये संगठन पहले एक Political संगठन था, जिस पर ईडी की कार्रवाई हुई थी. ईडी की कार्रवाई के बाद ही भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर नया संगठन बना लिया गया. ये भाजपा के लिए काम करता है. एजेंसियों से बचने के लिए काम करता है.”

उन्होंने आगे कहा, “विपक्ष को कैसे बदनाम किया जाए, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के पास इसी तरह के हथियार हैं. यह निचले स्तर की राजनीति है. जनता ने 2024 के Lok Sabha चुनाव में सबक सिखाया था और 2027 में भाजपा को उत्तर प्रदेश से साफ कर देंगे.”

सपा नेता डॉ. इंद्रसेन ने भी इस पोस्टर विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी का ये जो कृत्य है, वह बताता है कि उनके अंदर कितनी गंदगी भरी है. वह समाज को कितना गिराना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “भगवान राम ने धन-संपत्ति छोड़कर अपने पिता के सम्मान के लिए वन गमन किया था. वन में उन्होंने भील, केवट समेत सभी जातियों को गले लगाया और उसी के बल पर लंका पर विजय प्राप्त की. भाजपा के लोग भगवान राम के आदर्शों पर नहीं चलते और धर्म का सिर्फ सियासी लाभ लेने की जुगत में रहते हैं.”

–

पीआईएम/पीएम