
Lucknow, 29 सितंबर . एक महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी 22 वर्षीय आरोपी भोला राजपूत को Police ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. Lucknow के कृष्णा नगर Police और सर्विलांस टीम की कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
Police से मुठभेड़ के दौरान आरोपी भोला राजपूत को दाहिने पैर में गोली लगी है. इलाज के लिए उसे लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी के पास से Police ने एक अवैध .315-बोर की देसी पिस्तौल, एक कारतूस, एक खोखा और अपराध में इस्तेमाल किया गया कथित स्कूटर बरामद किया है. आरोपी भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था.
डीसीपी मो. मुश्ताक ने बताया, “आज रात सघन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया था. इसी आदेश के तहत, आज कृष्णा नगर Police स्टेशन इलाके में हमारी Police टीम ने कुछ संदिग्धों को रोका. उनमें से एक आरोपी ने Police पार्टी पर गोली चला दी. आत्मरक्षा में Police टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी को गोली लग गई. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.”
डीसीपी ने आगे बताया कि “पूछताछ में शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी की पहचान उन्नाव के रहने भोला के तौर पर हुई है. आरोपी ने एक महिला की नृशंस हत्या की थी. आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.”
वहीं, 27-27 सितंबर की मध्यरात्रि को भी मथुरा की गोवर्धन Police और एसओजी की संयुक्त टीम ने Sunday देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. Police ने आरोपी के कब्जे से 2750 रुपये,आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, पीड़िता की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया था.
–
एसडी/एएस
Skip to content