
Mumbai , 18 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में जेन जी से संवाद का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि आज देश की बड़ी आबादी जेन जी है. अगर हम विकसित India की बात करते हैं तो युवाओं से संवाद जरूरी है.
Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर दीये जलाने को लेकर हमलावर हैं. इस पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कहा, “हर चीज का Politicalरण करना सही नहीं है. आप विपक्ष में हैं; आपका काम राजनीति करना और Government से सवाल पूछना है, लेकिन जब आप हर चीज पर सवाल उठाते हैं तो आप अपनी विश्वसनीयता खो देते हैं.”
भाजपा नेता ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि विदेश नीति हो या देश की उन्नति की बात हो या किसी के जन्मदिन की बात हो, उस पर राजनीति का काम नहीं करना चाहिए. हर चीज में नकारात्मकता फैलाना आपको नाराज फूफा साबित करती है.
अयोध्या मामले में Actress स्वरा भास्कर की टिप्पणी पर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि जब धर्म और आस्था की बात हो तो राजनीति नहीं करनी चाहिए. आस्था व्यक्तिगत विषय है. सनातन का अपमान कर अपनी दुकान चलाने का प्रयास स्वीकार नहीं है. सनातन हमेशा सबसे ऊपर रहा है.
दरअसल, एक्ट्रेस स्वरा ने हाल ही में कहा कि साल 2019 के अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में Supreme Court के फैसले के बाद वो बहुत दुखी थीं.
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने Mumbai के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन को लेकर कहा कि यह मेरे लिए बहुत खुशी का मौका होता है. पिछले 25 साल से लालबाग और सिद्धि विनायक भगवान के दर्शन करता रहा हूं. यहां आकर सुखद अनुभूति होती है और आज मैं जो कुछ भी हूं,वो गणेश जी की कृपा से हूं. पूरे देश को गणेशात्सव की शुभकामनाएं.
उन्होंने कहा कि सभी अच्छे कार्य की शुरुआत में भगवान गणपति होते हैं. हमारा देश विकसित India की तरफ अग्रसर है. हम सब पर गणेश जी की कृपा बनी रहे और सभी मिलकर Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाएं, पूरे देश को हार्दिक शुभकामनाएं.
–
एएसएच/
Skip to content