
New Delhi, 29 नवंबर . Mumbai इंडियंस (एमआई) के हेड कोच कीरोन पोलार्ड का मानना है कि रोहित शर्मा के साथ उनकी पुरानी और मजबूत साझेदारी टीम के लिए फायदेमंद साबित होगी. पोलार्ड ने कहा कि आईपीएल 2027 में कप्तान के रूप में रोहित की वापसी से फ्रेंचाइजी को उस सफल दौर को दोहराने का मौका मिलेगा, जब दोनों ने साथ मिलकर Mumbai इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.
रोहित शर्मा एक बार फिर Mumbai इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे. इसकी घोषणा फ्रेंचाइजी ने Friday को की. यह फैसला हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद आया है, जिन्होंने 2024 से 2026 तक टीम की अगुवाई की थी. Mumbai इंडियंस के लिए आईपीएल 2027 का सीजन बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि यह टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी का 20वां वर्ष होगा. ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी दोबारा रोहित शर्मा को सौंपना टीम के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है. रोहित ने ही अपने पिछले कार्यकाल में Mumbai इंडियंस को एक सफल टीम के रूप में स्थापित किया था और उसकी खिताबी विरासत की मजबूत नींव रखी थी.
Sunday को फ्रेंचाइजी के social media पर साझा किए गए एक वीडियो में कीरोन पोलार्ड ने रोहित शर्मा के साथ अपने लंबे रिश्ते और सफल साझेदारी को याद किया.
उन्होंने कहा, “समय के साथ हमने जो अच्छे और बुरे पल साथ बिताए हैं, मुझे लगता है कि वे आगे भी हमारे काम आएंगे. वह मेरे पूरे Mumbai इंडियंस करियर के दौरान टीम के लीडर रहे हैं. जब उन्होंने 2013 में कप्तानी संभाली, तब हमने साथ मिलकर खिताब जीता था.”
रोहित शर्मा 2011 में Mumbai इंडियंस से जुड़े थे और 2013 सीजन के बीच में रिकी पोंटिंग की जगह टीम की कप्तानी संभाली थी. उनकी अगुवाई में Mumbai ने उसी सीजन ईडन गार्डन्स में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. इसके बाद टीम ने कुछ ही महीनों में चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी भी अपने नाम की, जिससे फ्रेंचाइजी के सबसे सफल दौर की शुरुआत हुई.
रोहित शर्मा की कप्तानी में Mumbai इंडियंस ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी आईपीएल खिताब जीते, जिससे टीम ने कुल पांच ट्रॉफियां अपने नाम की. इस उपलब्धि के साथ रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शामिल हुए और उन्होंने एमएस धोनी के पांच खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी की.
Mumbai इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित का फाइनल में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. उनकी अगुवाई में टीम ने खेले गए सभी पांच आईपीएल फाइनल जीते. कुल मिलाकर, रोहित ने आईपीएल और अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग टी20 में Mumbai इंडियंस की 163 मैचों में कप्तानी की है. इनमें टीम ने 91 मुकाबले जीते हैं, जबकि 68 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
पोलार्ड ने कहा, “बस रोल का नाम बदला है, लेकिन वही जोश और भावना बनी रहेगी. हमारा एक ही लक्ष्य है, जीतना और मजे से जीतना. मेरे लिए निजी तौर पर इस नजरिए से कुछ भी अलग नहीं होने वाला है.”
रोहित की कप्तानी के आखिरी साल उतने अच्छे नहीं रहे थे. Mumbai 2021 और 2022 में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. 2023 में पांड्या के कप्तान बनने से पहले, कप्तान के तौर पर उनका आखिरी सीजन था, जहां Mumbai इंडियंस को क्वालिफायर 2 में Gujarat टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
पोलार्ड उस सफर में रोहित के साथ ज्यादातर समय रहे और एमआई की जीत में मिडिल ऑर्डर और गेंद से अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि टीममेट्स के तौर पर उनके अच्छे और बुरे अनुभव इस नए चैप्टर को शुरू करने में मदद करेंगे. पोलार्ड ने कहा, “जाहिर है कि वह रस्सी (बाउंड्री) के उस तरफ होंगे और मैं रस्सी के दूसरी तरफ, लेकिन उसी तरह की सोच और वही लक्ष्य आगे रखा जाएगा ताकि उम्मीद है कि हमें वैसी ही सफलता मिले, जैसी हमें एक साथ खेलने पर मिली है.”
–
एसएम/एबीएम
Skip to content