
New Delhi, 7 अक्टूबर . ‘रैपिड एक्शन फोर्स’ (आरएएफ) के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में आरएएफ के जवानों का समर्पण और सेवा भावना अत्यंत सराहनीय है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “विषम परिस्थितियों में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा में समर्पित ‘रैपिड एक्शन फोर्स’ के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. राष्ट्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखने एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में आरएएफ के जवानों का समर्पण और सेवा भावना अत्यंत सराहनीय है. जय हिंद.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने लिखा, “आरएएफ स्थापना दिवस पर रैपिड एक्शन फोर्स के बहादुर जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं. साहस, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा के साथ, आरएएफ पूरे देश में शांति और आंतरिक सुरक्षा के लिए एक मजबूत ढाल के रूप में खड़ी है. India इस फोर्स के हर उस बहादुर सदस्य को सलाम करता है जिनकी सेवा हमारे लोगों की सुरक्षा और देश की एकता को मजबूत करती है. जय हिंद.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने रैपिड एक्शन फोर्स के सभी वीर जवानों और कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अनुशासन के साथ राष्ट्रसेवा में जुटे रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों का समर्पण देश के लिए गौरव का विषय है.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट किया, “देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति-व्यवस्था के प्रहरी रैपिड एक्शन फोर्स के सभी वीर जवानों व उनके परिजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. विषम परिस्थितियों में संयम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा करने वाले रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों का समर्पण सराहनीय है. देश की सेवा में सदैव तत्पर सभी जवानों को नमन.”
Odisha के उपChief Minister कनक वर्धन सिंह देव ने लिखा, “रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर आरएएफ के बहादुर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं. शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनका अनुशासन, साहस और त्वरित कार्रवाई अहम भूमिका निभाती है. उनकी समर्पित सेवा उनके पेशेवरपन और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का प्रमाण है.”
बता दें कि 7 अक्टूबर 1992 को रैपिड एक्शन फोर्स का गठन हुआ था. आएएफ का गठन विशेष रूप से दंगों से निपटने, समाज के बीच विश्वास पैदा करने और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए किया गया. आरएएफ विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानभूतिपूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निपटने के लिए सक्षम है. प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में भी आरएएफ की भूमिका महत्वपूर्ण है.
–
डीसीएच/
Skip to content