
New Delhi, 20 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Friday को Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी के India की 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने संबंधी बयान ने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर राहुल गांधी के दावों की पोल खोल दी है. भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को India की अर्थव्यवस्था की प्रगति दिखाई नहीं देती, जबकि उन्हें Pakistan की अर्थव्यवस्था से विशेष लगाव है.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर विदेश यात्राओं के दौरान India विरोधी ताकतों से मुलाकात करने का भी आरोप लगाया.
भंडारी ने कहा, “एक तरफ राहुल गांधी भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद बता रहे हैं और India के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं उनकी अपनी पार्टी के नेता देश में वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस के ही एक नेता ने राहुल गांधी के India विरोधी, भारतीय लोकतंत्र विरोधी और भारतीय अर्थव्यवस्था विरोधी एजेंडे को उजागर कर दिया है.”
भाजपा प्रवक्ता का इशारा तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी के उस बयान की ओर था, जिसमें उन्होंने कहा था, “तेलंगाना राइजिंग का लक्ष्य 2047 तक विकसित India के विजन के अनुरूप है. India 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा और इसमें तेलंगाना का योगदान 3 ट्रिलियन डॉलर होगा.”
इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भंडारी ने कहा कि इसका मतलब है कि कांग्रेस के नेता भी स्वीकार कर रहे हैं कि देश में कोई आर्थिक संकट नहीं है और India 2047 तक विकसित India बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस वास्तविकता को नहीं देख पा रहे हैं, जिसे पूरी दुनिया देख रही है और अब रेवंत रेड्डी ने भी स्वीकार किया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के मन में India के लोगों, अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र के प्रति नफरत है, जबकि Pakistan के प्रति उनका लगाव है. भंडारी ने सवाल किया कि जब राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान ऐसे लोगों और ताकतों से मिलते हैं, जो Pakistan को India से बेहतर दिखाने की कोशिश करते हैं, तो वे India की प्रगति को कैसे देख पाएंगे?
आईएमएफ और विश्व बैंक की रिपोर्टों का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर इस बात को स्वीकार किया जा रहा है कि India सुरक्षित, स्थिर और आर्थिक रूप से समृद्ध है. उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी भी यही बात कह रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी इसे समझ नहीं पा रहे हैं.
भंडारी ने राहुल गांधी पर विदेशों में अपनी बातचीत के दौरान Pakistan की अर्थव्यवस्था को आदर्श के रूप में पेश करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि Pakistan कर्ज में डूबा हुआ है और दुनिया की सबसे पिछड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि तेलंगाना के Chief Minister ने यह बयान राहुल गांधी की टिप्पणियों से आहत होकर दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी India की अर्थव्यवस्था, उसकी बढ़ती प्रगति, लोकतंत्र और देश की सुरक्षा से नफरत करते हैं, इसलिए वे माफी नहीं मांगेंगे. देश और युवाओं को इस बात पर ध्यान देना चाहिए.
भंडारी ने कहा कि इस बात पर कोई सवाल नहीं है कि India जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के एक मौजूदा Chief Minister ने ही भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर उनके दावों और Pakistan की अर्थव्यवस्था के प्रति उनके लगाव को उजागर कर दिया है, इसके बावजूद उन्होंने माफी नहीं मांगी और विदेशों में India विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं.
उन्होंने सवाल किया कि जब रेवंत रेड्डी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, तो क्या राहुल गांधी अपना रुख बदलेंगे? भंडारी ने आरोप लगाया कि यदि राहुल गांधी ऐसा नहीं करते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस, यूपीए और राहुल गांधी की आर्थिक सोच Pakistan से प्रभावित है.
उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए Government के दौरान इसी आर्थिक सोच के कारण India दुनिया की ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया था. इसी सोच ने India और Pakistan की अर्थव्यवस्थाओं को लगभग एक ही स्तर पर लाने की कोशिश की और 30 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी रेखा से नीचे रखा.
भंडारी ने राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं इमरान मसूद और जयराम रमेश पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब जब रेवंत रेड्डी भी Prime Minister Narendra Modi के विकसित India के विजन के अनुरूप बात कर रहे हैं, तो उन्हें वोट बैंक की राजनीति बंद कर India के प्रति नफरत और Pakistan की अर्थव्यवस्था के प्रति लगाव छोड़ देना चाहिए.
–
डीएससी
Skip to content